commercial vehicles not to enter delhi on these two dates ghaziabad police traffic advisory दिल्ली में इन 2 डेट पर गाजियाबाद से कमर्शियल वाहनों की नहीं होगी एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में इन 2 डेट पर गाजियाबाद से कमर्शियल वाहनों की नहीं होगी एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी

गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड और रिहर्सल के कारण 22 और 25 जनवरी की रात 10 बजे से दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भारी और मध्यम वाहन कार्यक्रम खत्म होने तक गाजियाबाद सीमा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।  

Thu, 22 Jan 2026 02:17 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
दिल्ली में इन 2 डेट पर गाजियाबाद से कमर्शियल वाहनों की नहीं होगी एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और मुख्य परेड के चलते दो दिन सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि 23 जनवरी को रिहर्सल परेड और 26 जनवरी को मुख्य परेड के चलते डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

इन डेट पर एंट्री बैन

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 23 जनवरी को कर्तव्य पथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड होगी, लिहाजा 22 जनवरी की रात 10 बजे से 23 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक हल्के, मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहन गाजियाबाद की सीमा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।

वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

इसी तरह गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड 26 जनवरी को होगी, लिहाजा 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक सभी तरह के व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

इन प्वाइंट्स से दिल्ली नहीं जा सकेंगे व्यावसायिक वाहन

-यूपी गेट/गाजीपुर बॉर्डर।

-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से यूपी गेट/गाजीपुर बॉर्डर।

-सीमापुरी (अप्सरा बॉर्डर)।

-डीएलएफ/भोपुरा मोड़/तुलसी निकेतन बॉर्डर।

-लोनी बॉर्डर।

-ईडीएम मॉल रोड।

-सूर्यनगर शाहदरा बॉर्डर।

-सेवाधाम चौकी बॉर्डर।

-अंकुर विहार बॉर्डर।

-सभापुर बॉर्डर।

-आनंद विहार/महाराजपुर बॉर्डर।

असुविधा होने पर इन नंबरों पर संपर्क करें

-यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9643322904

-यातायात निरीक्षक यूपी गेट/गाजीपुर बॉर्डर अजय कुमार के मोबाइल नंबर 9219005151

-यातायात निरीक्षक आनंद विहार/सूर्यनगर राजकुमार भारद्वाज के मोबाइल नंबर 7895012878

-यातायात निरीक्षक मोहननगर/सीमापुरी/भोपुरा बॉर्डर संतोष कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 7398000808

-यातायात निरीक्षक लोनी/लोनी बॉर्डर मनोज कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8130674912

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाल किला हमले में मौत की सजा पाए आतंकी की अर्जी सुनेगा SC, दिल्ली सरकार को नोटिस
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आज इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बैन, लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्टील प्लांट में धमाका, 6 की मौत, कई घायल- VIDEO

इन स्थानों पर लगाई जाएंगी ड्यूटी

डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि दोनों दिन डायवर्जन को सफल बनाने के लिए आईएमएस कॉलेज मेदांता फार्म हाउस के सामने, मीडिया हाउस के सामने, यूपी गेट के नीचे तथा ऊपर, महाराजपुर आनंद विहार, सीमापुरी बॉर्डर, बीकानेर गोलचक्कर, भोपुरा, तुलसी निकेतन तथा लोनी बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।