delhi traffic advisory vehicle movement will be restricted in some parts of new delhi दिल्ली में आज इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बैन, लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बैन, लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट इक्सरसाइज के कारण गुरुवार शाम को कुछ समय के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा। विजय चौक, रायसीना रोड और कर्तव्य पथ जैसे रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Thu, 22 Jan 2026 12:18 PMKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बैन, लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह के अभ्यास के चलते गुरुवार शाम 4.00 से 6.30 बजे तक नई दिल्ली के कई रास्तों पर यातायात बाधित रहेगा। दिल्ली पुलिस के अनुसार, विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा और कृषि भवन, रायसीना रोड, दारा शिकोह रोड और कृष्णा मेनन मार्ग से विजय चौक की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। कर्तव्य पथ और रफी मार्ग के बीच का हिस्सा भी बंद रहेगा। यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग या मिंटो रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

इन रास्तों पर आज जाने से करें परहेज

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के अभ्यास की वजह से गुरुवार को नई दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक पाबंदिया लागू रहेंगी। विजय चौक पर शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक आम गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही कृषि भवन के पास स्थित गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ जाने वाली रायसीना रोड पर भी गाड़ियां नहीं चल सकेंगी।

इन रास्तों पर भी ट्रैफिक पर रहेगी रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, बीटिंग रिट्रीट के अभ्यास के समय दारा शिकोह रोड, कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक पर रोक रहेगी। इसके साथ ही विजय चौक से रफी मार्ग के बीच कर्तव्य पथ चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता भी तय समय के लिए बंद रहेगा।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना समय से पहले बना लें और जाम से बचने के लिए रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी.प्वाइंट, सफदरजंग रोड, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहादुरगढ़ की जूता फैक्ट्री में भीषण आग; 2 की जिंदा जलकर मौत, एक छत से कूदा
ये भी पढ़ें:दिल्ली की इस कॉलोनी में बुरे हालात; गलियों में 3 फीट पानी, बरसी कांग्रेस- VIDEO
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 23 जनवरी को इन सड़कों पर वाहनों की एंट्री बैन, एक गलती पड़ेगी भारी

फरीदाबाद पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की वजह से गुरुवार देर शाम से भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रखेगी और एडवाइजरी के अनुसार, 22 जनवरी शाम 7.00 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2.00 बजे तक भारी और कमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। इसी तरह 25 जनवरी की शाम 7.00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2.00 बजे तक सभी भारी वाहनों का दिल्ली और फरीदाबाद में आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।