cold day in delhi weather dept issued warning for tomorrow as well ठंड से ठिठुरी दिल्ली; फिर कोल्ड डे दर्ज; कल भी अलर्ट, क्या होता है Cold Day?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ठंड से ठिठुरी दिल्ली; फिर कोल्ड डे दर्ज; कल भी अलर्ट, क्या होता है Cold Day?

दिल्ली फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली में मंगलवार को कोल्ड डे के रूप में दर्ज किया गया। आलम यह कि दिल्ली के पालम और लोधी रोड में तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 

Tue, 6 Jan 2026 08:14 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ठंड से ठिठुरी दिल्ली; फिर कोल्ड डे दर्ज; कल भी अलर्ट, क्या होता है Cold Day?

दिल्ली एकबार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। दिल्ली में मंगलवार को कोल्ड डे यानी शीतल दिन के रूप में दर्ज किया गया। आलम यह कि दिल्ली के लोधी रोड और पालम में तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 13 से16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 °C कम था। वहीं लोधी रोड में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री कम रहा।

यह सीजन का तीसरा कोल्ड डे

यह सीजन यानी इस ठंड तीसरा कोल्ड डे है।

सीजन का दूसरा कोल्ड डे

सीजन का दूसरा कोल्ड डे नए साल से ठीक पहले यानी 31 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड किया गया था। 31 दिसंबर 2025 दिल्ली में कई जगहों पर कोल्ड डे और कुछ जगहों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति देखी गई थी। 31 दिसंबर 2025 को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह दिसंबर के सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया था।

20 दिसंबर 2025 को था सीजन का पहला कोल्ड डे

20 दिसंबर 2025 को भी कोल्ड डे यानी शीत दिवस की स्थिति बनी थी। 20 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा।

क्या कहते हैं पिछले आंकड़े?

कड़ाके की ठंड के पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो दिसंबर 2014 में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके बाद साल 2019 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

कब माना जाता है कोल्ड डे?

मौसम विज्ञानियों की मानें तो मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहे और अधिकतम तापमान में भी सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ जाए तो उस दिन को कोल्ड डे यानी शीत दिवस के रूप में दर्ज किया जाता है।

कब होता है सीवियर कोल्ड डे?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मैदानी इलाकों में जब भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहे साथ ही अधिकतम तापमान में भी यदि सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जाए तो उस दिन को सीवियर कोल्ड डे यानी गंभीर शीत दिवस के रूप में दर्ज किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 दिन 15-20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशान
ये भी पढ़ें:आवारा कुत्तों की गिनती प्रकरण की होगी जांच, दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दिए आदेश
ये भी पढ़ें:सत्येंद्र जैन के मानहानि मामले में BJP विधायक करनैल सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, तलब
delhi weather

कल भी कोल्ड डे जैसे हालात की चेतावनी

इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थितियां रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे की स्थितियां रहने और सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। परसों यानी गुरुवार को भी सुबह के वक्त मध्यम से घने कोहरे की पीली चेतावनी जारी की गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।