delhi assembly speaker orders inquiry for stray dogs counting issue आवारा कुत्तों की गिनती प्रकरण की होगी जांच, दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दिए आदेश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

आवारा कुत्तों की गिनती प्रकरण की होगी जांच, दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दिए आदेश

दिल्ली विधानसभा में आवारा कुत्तों की गणना के मुद्दे पर हंगामा देखा गया। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और AAP सरकार को बदनाम कर रहे हैं। अब स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मामले की जांच शिक्षा संबंधी स्थायी समिति से कराने की बात कही है।

Tue, 6 Jan 2026 06:18 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आवारा कुत्तों की गिनती प्रकरण की होगी जांच, दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दिए आदेश

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आवारा कुत्तों की गणना के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखा गया। इससे सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ फैलाकर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। मामले पर विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच शिक्षा संबंधी स्थायी समिति से कराने की बात कही है।

अजय महावर ने की स्पीकर से शिकायत

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुझे माननीय सदस्य अजय महावर से शिकायत मिली है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल, AAP विधायक संजीव झा और आप अन्य नेता अखबारों के जरिए दिल्ली सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का निर्देश दिया गया है जबकि दिल्ली सरकार ने बार-बार इससे इनकार किया है।

शिक्षा संबंधी स्थाई समिति करेगी प्रकरण की जांच

दिल्ली सरकार ने साफ कहा है कि उसने आवारा कुत्तों की गिनती कराने का कोई आदेश नहीं दिया है। मैं इस मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण को विस्तृत जांच के लिए शिक्षा संबंधी स्थाई समिति को भेज रहा हूं। उक्त समिति इस मामले की जांच करेगी और जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में सर्द हवाओं के साथ कोहरा बरपाएगा कहर; 2 दिन येलो अलर्ट, फिर बदरा
ये भी पढ़ें:सत्येंद्र जैन के मानहानि मामले में BJP विधायक करनैल सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, तलब

दिल्ली पुलिस भी ऐक्टिव

वहीं विधानसभा में कुत्तों की गिनती के मुद्दे पर जोरदार हंगामे के बीच भाजपा और आप विधायकों ने सदन के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। सत्ता पक्ष का आरोप है कि AAP इस विषय पर झूठ फैला रही है जिसके लिए अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केजरीवाल को पत्र लिख कर माफी मांगने को कहा है। इस बीच पुलिस भी ऐक्टिव हो गई है सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।