mausam delhi weather dept says speedy cold winds will blow for 3 days दिल्ली में 3 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 3 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशान

दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अब सर्द हवाओं का सितम दिखेगा। दिल्ली में 3 दिन 15 से 20 की स्पीड में सर्द हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस बीच सुबह के वक्त कोहरे का कहर भी देखा जाएगा। 

Sun, 4 Jan 2026 06:38 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 3 दिन 15 से 20 की स्पीड में चलेंगी सर्द हवाएं; सुबह कोहरा करेगा परेशान

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में अब सर्द हवाओं का सितम दिखेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 3 दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। इस बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरे की समस्या भी वाहन चालकों को परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 5 से 8 जनवरी के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत में रात या सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।

15 से 20 की स्पीड से सर्द हवाएं, सुबह को कोहरा

मौसम विभाग ने आज रात के वक्त कई जगहों पर हल्की धुंध नजर आने की संभावना जताई है। IMD ने सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय हल्की मध्यम कोहरा नजर आने का अनुमान है। दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

6, 7 और 8 जनवरी को आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग ने 6, 7 और 8 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। यानी इन तारीखों पर धूप खिलने की संभावना है। हालांकि सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। 6 और 7 जनवरी को दिल्ली में दोपहर के वक्त 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद हवा की गति धीमी होगी।

9 और 10 जनवरी को नजर आएंगे बदरा

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। इस दिन दिल्ली में दोपहर के वक्त 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सर्द हवाएं चलने का अनुमान है। 9 और 10 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से छिटपुट हल्के बाद नजर आ सकते हैं। हालांकि 9 जनवरी को दिल्ली में हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

delhi weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद गैंगरेप पीड़िता की होगी एक और सर्जरी, पुलिस से ऐक्शन रिपोर्ट तलब
ये भी पढ़ें:सुकेश की समझौता अर्जी; अदालत ने शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

इस हफ्ते भी नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग ने 8, 9 और 10 जनवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 10 जनवरी को दोपहर के वक्त हवा की स्पीड 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली एनसीआर में सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ने का एहसास होगा। हालांकि पलूशन में बढ़ोतरी पर लगाम भी लगेगी। दिल्ली में इस हफ्ते भी बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।