CM Rekha Gupta distribute cycle to 500 girl students one announcement also CM रेखा गुप्ता ने 500 से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें, एक ऐलान भी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

CM रेखा गुप्ता ने 500 से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें, एक ऐलान भी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर के पुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित छात्राओं के सम्मान और निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Sat, 16 May 2026 09:34 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CM रेखा गुप्ता ने 500 से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें, एक ऐलान भी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आर के पुरम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित छात्राओं के सम्मान और निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को साइकिलें दी, ताकि वे अपनी पढ़ाई आसानी, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसी कोशिश बेहद जरूरी हैं। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और सपनों को नई गति देने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में एडमिशन लेने वाली सभी छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। हर साल लगभग 1.30 लाख छात्राएं कक्षा 9 में प्रवेश लेती हैं और साइकिल मिलने से वे कक्षा 9 से लेकर कॉलेज और कोचिंग तक अपनी पढ़ाई के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकेंगी। गर्मियों की छुट्टी के बाद छात्राओं को साइकिल वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया को बड़ी राहत, छह साल पुराने मामले में हुए बरी

500 से ज्यादा छात्राओं को साइकिल

मुख्यमंत्री ने आर के पुरम के विधायक अनिल शर्मा और रोटरी क्लब दिल्ली इंपीरियल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजना लागू होने से पहले ही 500 से ज्यादा छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उन्होंने समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने रोटरी क्लब सहित सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर वैट घटाया; हवाई सफर होगा सस्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को अधिक अवसर, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बेटी संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई या सपनों से समझौता न करे। इस अवसर पर आर. के. पुरम के विधायक श्री अनिल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़कियों के सामने किया पेशाब
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।