delhi govt decided to reduce vat on aviation turbine fuel atf दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर वैट घटाया; हवाई सफर होगा सस्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर वैट घटाया; हवाई सफर होगा सस्ता

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एविएशन फ्यूल पर वैट में बड़ी कमी करने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने विमान ईंधन पर वैट 18 फीसदी घटा दिया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट… 

Sat, 16 May 2026 08:33 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, एविएशन फ्यूल पर वैट घटाया; हवाई सफर होगा सस्ता

दिल्ली सरकार ने हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी हवाई ईंधन पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को 25 फीसदी से भारी कटौती करके मात्र 7 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। यानी एटीएफ पर वैट में कुल 18 फीसदी की कमी की गई है। इस फैसले का सीधा फायदा दिल्ली से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को मिलेगा। टैक्स में इस बड़ी कमी से हवाई ईंधन की कीमतें घटेंगी, जिससे हवाई सफर पहले से सस्ता और सुगम होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में हवाई यात्रा से जुड़ा एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इस बैठक में दिल्ली सरकार ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ पर लगने वाले वैल्यू-एडेड टैक्स यानी वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया। यानी दिल्ली सरकार की ओर से एटीएफ पर लगने वाले वैट में 18 फीसदी तक की कमी की गई है।

इस कदम से एयरलाइंस और आम यात्रियों, दोनों को फायदा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की ओर से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका इजराइल का टकराव जारी है। इस टकराव के कारण वैश्विक स्तर पर फ्यूल को लेकर अनिश्चितता भी बरकरार है।

एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने घटाया था वैट

सनद रहे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया था। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह छूट 15 मई से अगले 6 महीने तक लागू रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल और ATF से एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती, जानें किसे मिलेगी राहत

की थी वैट में कटौती करने की अपील

महाराष्ट्र सरकार के एटीएफ पर वैट घटाने के फैसले के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने केरल, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकारों से विमान ईंधन (एटीएफ) पर वैट में कटौती करने की अपील की थी। केंद्रीय मंत्री ने इन राज्यों को महाराष्ट्र सरकार का अनुसरण करने की सलाह दी थी। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मुझे उम्मीद है कि कर्नाटक, केरल और तेलंगाना जैसे राज्य (जहां कांग्रेस की सरकारें हैं) भी एटीएफ पर वैट कम करने पर विचार करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर कंपनियों के नुकसान की सरकार नहीं करेगी भरपाई! शेयर धराशायी

गोयल ने की महाराष्ट्र सरकार के फैसले की तारीफ

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने एटीएफ पर वैट 18 फीसदी से घटाकर 7 प्रतिशत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि इस कदम से हवाई माल ढुलाई शुल्क कम होगा, नए बाजारों की तलाश में यात्रा करने वाले निर्यातकों को मदद मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विमान का फ्यूल चुराने वाला गैंग दबोचा, रोज 5000 लीटर ATF करते थे चोरी

(पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।