Bus travel in Delhi will become more easier with help of Google Maps; what is DTC plan दिल्ली में गूगल मैप के सहारे बस यात्रा होगी और भी आसान, DTC का क्या है प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में गूगल मैप के सहारे बस यात्रा होगी और भी आसान, DTC का क्या है प्लान?

राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों से सफर करना सहूलियत भरा होगा। अब यात्रा से पहले आप गूगल मैप पर देख सकेंगे कि यात्रा वाले रूट पर कौन से नंबर की बस जाएगी। साथ ही उन्हें बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी भी मिल सकेगी।

Fri, 23 Jan 2026 06:03 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजीव शर्मा
share
दिल्ली में गूगल मैप के सहारे बस यात्रा होगी और भी आसान, DTC का क्या है प्लान?

राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों से सफर करना सहूलियत भरा होगा। अब यात्रा से पहले आप गूगल मैप पर देख सकेंगे कि यात्रा वाले रूट पर कौन से नंबर की बस जाएगी। साथ ही उन्हें बसों की लाइव लोकेशन की जानकारी भी मिल सकेगी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने इसी महीने हुई विभागीय बैठक में डीटीसी बसों के सभी रूटों को गूगल मैप पर देने का फैसला लिया है। डीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले ही रूट के सभी बस स्टॉप की जानकारी मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो स्टेशन से घर जाना होगा आसान, किफायती दरों पर मिलेगी 'भारत टैक्सी'

बाहर से आने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत

डीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अब डीटीसी का आईटी विभाग इस योजना पर काम करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने दो सप्ताह में इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इस काम के लिए आईटी विशेषज्ञ फर्म को हायर किया जा सकता है। डीटीसी की इस पहल से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा सहूलियत मिलेगी जो अपने कार्यों, इलाज के लिए बाहरी राज्यों से दिल्ली आते हैं। उन्हें बस रूटों की जानकारी नहीं होती है।

DTC bus route Google Maps

पहले भी शुरू हुई थी कवायद

डीटीसी बसों के रूटों को गूगल मैप पर देने की कवायद पूर्व की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कार्यकाल में भी शुरू की गई थी। वर्ष 2021 में तत्कालीन सरकार ने डीटीसी के साथ-साथ क्लस्टर बसों के रूटों को भी गूगल मैप पर देने निर्णय लिया था, लेकिन योजना पूरी नहीं हो पाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बनेगा पॉड होटल, चीन-जापान भी हो जाएंगे फेल!

सटीक जानकारी मिलेगी

एक अप्रैल से क्लस्टर के रूप में डिम्ट्स के अधीन संचालित बसें भी डीटीसी के हाथों में आ जाएंगी। ऐसे में सभी बस का रूट गूगल मैप पर दर्ज हो जाएगा। डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लोग यात्रा की प्लानिंग पहले से कर सकेंगे। यानी अगर उन्हें बस के साथ-साथ कुछ हिस्से में मेट्रो से भी यात्रा करनी है तो वे गूगल मैप पर रूट को चेक करके जान सकेंगे कि उस रूट पर कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन हैं और उन्हें कौन सी बस मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा सकती है। यही नहीं, लोगों को यात्रा में लगने वाले अनुमानित समय की भी जानकारी पहले ही मिल जाएगी, इसके आधार पर वे अपनी यात्रा शुरू करने का समय निर्धारित कर सकेंगे।

ये फायदे होंगे

● यात्रियों को बस अड्डे पर पूछताछ के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

● यात्रा वाले रूट पर बस नंबर के बारे में जानकारी मिलेगी

● यात्रा में लगने वाले समय के बारे में भी जानकारी मिलेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो फेज-4 के सभी स्टेशनों पर लगेंगी AI स्कैनर मशीनें, ये होंगे 4 फायदे
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।