आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर बनेगा पॉड होटल, चीन-जापान भी हो जाएंगे फेल!
NCRTC आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को मिनी-ट्रैवल हब बनाने के लिए वहां 30 बेड वाला आधुनिक पॉड होटल और फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहा है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने आनंद विहार नमो भारत स्टेशन को और भी आकर्षक बनाने का बड़ा प्लान तैयार किया है। यहां अब एक 30-बेड वाला पॉड होटल आने वाला है, जो यात्रियों के लिए छोटे-छोटे ठहरने का शानदार और सुरक्षित ऑप्शन देगा।
पॉड होटल क्या है?
ये पॉड होटल वो नहीं हैं जैसे आम होटल में बड़े कमरे मिलते हैं। यहां कॉम्पैक्ट पॉड्स होंगे, जिसमें मतलब बेड, चार्जिंग पॉइंट, लाइट, वेंटिलेशन होगा। इन पॉड में प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाएगा। थकान मिटाने, 2-4 घंटे आराम करने या रात गुजारने के लिए यह छोटे होटल परफेक्ट हैं, खासतौर पर उन यात्रियों के लिए जो लंबे सफर के बाद आ रहे हों।
फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट भी आएगा
स्टेशन पर सिर्फ सोने की जगह नहीं, खाने का भी लाजवाब इंतजाम होगा। NCRTC यहां फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट लाने जा रहा है, जहां कम्यूटर्स और यात्रियों को हाई-क्वालिटी फूड मिलेगा। साथ ही अन्य कमर्शियल सुविधाएं भी आएंगी, जो यात्रा को और आरामदायक बनाएंगी।
क्यों है ये खास?
आनंद विहार पहले से ही दिल्ली का बड़ा मल्टी-मॉडल हब है, जहां RRTS, मेट्रो, रेलवे, बस सब जुड़ते हैं। लेकिन अब NCRTC इसे सिर्फ स्टेशन नहीं, बल्कि एक मिनी-ट्रैवल हब बना रहा है। 30 बेड वाला पॉड होटल और फाइन डाइनिंग जैसी सुविधाएं ऐसी हैं जो आमतौर पर चीन और जापान के हाई-स्पीड रेल स्टेशनों में देखी जाती हैं। भारत अब उनसे भी आगे निकल रहा है। पॉड होटल में सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।




साइन इन