bulldozers demolish 100 illegal structures in gurugram गुरुग्राम के इस इलाके में 5 दिन तक गरजते रहे बुलडोजर, 100 अवैध निर्माण ध्वस्त, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के इस इलाके में 5 दिन तक गरजते रहे बुलडोजर, 100 अवैध निर्माण ध्वस्त

गुरुग्राम के फर्रुखनगर.डाबौदा मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने 5 दिनों तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

Thu, 26 Feb 2026 11:00 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के इस इलाके में 5 दिन तक गरजते रहे बुलडोजर, 100 अवैध निर्माण ध्वस्त

गुरुग्राम के फर्रुखनगर-डाबौदा मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने इस रास्ते पर करीब 100 अवैध मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। नोडल अधिकारी आरएस बाठ की अगुवाई में चले इस 5 दिवसीय अभियान का उद्देश्य सड़क पर वर्षों से जारी अतिक्रमण को हटाना था। कागजों में यह सड़क 60 से 65 फीट चौड़ी है लेकिन अवैध निर्माण के कारण केवल 30 फीट ही बची थी। इसकी वजह से भारी जाम लगता था। अब इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा जिसमें फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट भी शामिल हैं।

5 दिन तक फर्रुखनगर में गरजते रहे बुलडोजर

एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के फर्रुखनगर-डाबौदा की मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के बीच बाधा बन रहे 100 अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया गया है। नोडल अधिकारी, अतिक्रमण आरएस बाठ के नेतृत्व में 5 दिन तक फर्रुखनगर में तोड़फोड़ अभियान चला।

35 फीट तक अतिक्रमण

फर्रुखनगर नगरपालिका ने इस मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए सात करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया हुआ है। कागजों में इस सड़क की चौड़ाई 60 से 65 फीट होना चाहिए, लेकिन इसके ऊपर 30 से लेकर 35 फीट तक अतिक्रमण था। इस वजह से इस सड़क पर यातायात जाम की समस्या बनी हुई थी।

कई वर्षों से था अतिक्रमण

करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की जमीन पर दोनों तरफ लोगों ने मकान और दुकान बनाकर कब्जा कर लिया था। डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। बाठ ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस रोड पर अतिक्रमण था।

नहीं दिखा पाए जमीन के दस्तावेज

इस वजह से वाहन चालकों को असुविधा होती थी। फर्रुखनगर नगरपालिका के आग्रह पर इस मुख्य सड़क की पैमाइश करवाकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए। अतिक्रमणकारी जमीन से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसको लेकर उन्हें मकान और दुकान खाली करने के आदेश दिए गए।

रोजाना 9 घंटे तक गरजते रहे 3 बुलडोजर

अधिकारी ने बताया कि फर्रुखनगर नगर पालिका, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग के साथ मिलकर इस सड़क पर रोजाना आठ से नौ घंटे तक तीन बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ की।

100 अवैध निर्माण जमींदोज

इस कार्रवाई में 100 अवैध इमारतों को तोड़ दिया गया। इनमें से नौ मकान तीन से चार मंजिला थे, जबकि 30 मकान दो मंजिला थे। इस अभियान के दौरान फर्रुखनगर नगर पालिका के सचिव राजेश शर्मा, उपमंडल अभियंता योगेश राठी, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप, पटवारी योगेश सैनी आदि मौजूद रहे। बाठ के मुताबिक इस मुख्य सड़क को सात करोड़ की लागत से 10 महीने में नए सिरे से तैयार किया जाना है। इसमें सड़क के साथ-साथ फुटपाथ, हरित क्षेत्र को विकसित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन; अपराधियों के कब्जे से खाली कराई सरकारी जमीन
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में भी गरजा बुलडोजर; दो अवैध बैंक्वेट हॉल और 3 रेस्टोरेंट किए ध्वस्त
ये भी पढ़ें:दिल्ली के छतरपुर-सैदुलाजाब में खूब गरजा बुलडोजर; अवैध ढांचे किए जमींदोज
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।