फरीदाबाद में 2 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर ऐक्शन, भारी पड़ी नोटिस की अनदेखी
फरीदाबाद में विकसित हो रहे अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन जारी है। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को साहूपुरा में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी के अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।

फरीदाबाद में विकसित हो रहे अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन जारी है। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से बुधवार को साहूपुरा में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
डीटीपी इंफोर्समेंट की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों ने विरोध किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग को काफी दिनों से साहूपुरा में अवैध कॉलोनी बसने की सूचना मिल रही थी।
सूचना के आधार पर पिछले दिनों विभाग ने टीम भेज कर जांच गई। लोगों को नोटिस कर अवैध निर्माणों को खुद कर हटाने के निर्देश दिए। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। बुधवार को विभाग की ओर से तोड़फोड़ के लिए टीम भेजी गई। टीम को देखते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। दो जेसीबी के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। इस दौरान एक पक्का निर्मित ढांचा पूरी तरह गिरा दिया गया, जबकि 27 डीपीसी को भी जमींदोज किया गया।
डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नियमों को दरकिनार कर जमीन की खरीद-फरोख्त या निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या जमीन को खरीदने से पहले वैधता, लाइसेंस और स्वीकृत नक्शे की जांच अवश्य करें। बिना जांच के निवेश करने पर भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।




साइन इन