faridabad news no road will be built at mohna dam फरीदाबाद: मोहना डैम पर नहीं मिलेगा रास्ता, NHAI ने खड़े किए हाथ, क्या वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद: मोहना डैम पर नहीं मिलेगा रास्ता, NHAI ने खड़े किए हाथ, क्या वजह?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फरीदाबाद के मोहना गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल के बांध पर रास्ता नहीं देगा। क्या है इसकी वजह जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sun, 15 March 2026 02:13 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, केशव भारद्वाज, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद: मोहना डैम पर नहीं मिलेगा रास्ता, NHAI ने खड़े किए हाथ, क्या वजह?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने सुरक्षा कारणों से मोहना गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल पर बने बांध से रास्ता देने से मना कर दिया है। फरीदाबाद के सेक्टर-65 से नोएडा एयरपोर्ट तक बन रहे इस छह लेन के पुल को बाढ़ से बचाने के लिए यह बांध बनाया जा रहा है। अधिकारियों का तर्क है कि यदि बांध पर रास्ता दिया गया तो इससे पुल के पिलरों को नुकसान पहुंच सकता है जिससे भविष्य में गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। सुरक्षा और बांध की मजबूती के लिए आवाजाही रोकना जरूरी है।

क्या वजह?

उक्त डेवलपमेंट से अवगत अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए मोहना गांव में बनाए जा रहे यमुना पुल के बांध पर रास्ता नहीं देगा। तर्क दिया जा रहा है कि रास्ता देने के बाद बाढ़ आने पर यमुना पुल के साथ मोहना गांव की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो जाएगा।

मोहना गांव में नहीं घुसेगा बाढ़ का पानी

सेक्टर-65 से नोएडा हवाई अड्डे तक के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए यमुना पर छह लेन के पुल बनाया जा रहा है। इस पुल की सुरक्षा के लिए एनएचएआई प्रबंधन यमुना के साथ बांध बना रहा है, ताकि बरसात के मौसम में पुल पर कोई खतरा पैदा न हो। बांध की वजह से मोहना गांव में भी बाढ़ का पानी नहीं घुस सकेगा।

पुल के पिलरों के लिए खतरा

एनएचएआई प्रबंधन का मानना है कि यदि इस बांध पर रास्ता दिया गया तो पुल के पिलरों के लिए खतरा होगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बांध से आवाजाही का रास्ता नहीं दिया जा सकता है। यदि रास्ता दिया गया तो बांध का औचित्य ही नहीं रह जाएगा।

बांध से रास्ता दिया गया तो निर्माण का कोई फायदा नहीं

एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने कहा कि हर जगह पुल की सुरक्षा के लिए बांध बनाया जाता है। वैसा ही बांध एनएचएआई मोहना गांव में पुल की सुरक्षा के लिए बना रहा है। यदि इस बांध से रास्ता दिया गया तो इसे बनाने का कोई फायदा नहीं रह जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद को बड़ी सौगात; इन गांवों में लगेंगे 3 नए वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

किसान चाहते हैं बांध बने

मोहना गांव निवासी ईश्वर नंबरदार ने बताया कि मोहना पुल के लिए बनाए जा रहे बांध की वजह से मोहना गांव के किसानों की करीब 500 एकड़ कृषि भूमि बेकार हो जाएगी। बांध जरूरी है। सरकार को किसानों के लिए वैकल्पिक समाधान निकालना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पेयजल पर बड़ा फैसला; सेक्टर-55 में पाइपलाइन बदलने की तैयारी

उद्योग मंत्री ने दिया था समाधान का निर्देश

उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह ने एक कमेटी का गठन कर इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक कमेटी ने गांव दौरा तक नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।