bulldozer action in faridabad hsvp demolished jhuggies in sector 56 फरीदाबाद में HSVP का बुलडोजर ऐक्शन, सेक्टर 56 में 100 झुग्गियां तोड़ी गईं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में HSVP का बुलडोजर ऐक्शन, सेक्टर 56 में 100 झुग्गियां तोड़ी गईं

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 56 में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान तोड़फोड़ दस्ते ने करीब 100 अवैध झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया।

Fri, 6 March 2026 05:11 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में HSVP का बुलडोजर ऐक्शन, सेक्टर 56 में 100 झुग्गियां तोड़ी गईं

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शुक्रवार को फरीदाबाद के सेक्टर 56 में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान तोड़फोड़ दस्ते ने करीब 100 अवैध झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर हटा दिया। टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सेक्टर-56 एचएसवीपी द्वारा नया सेक्टर बसाया जा रहा है। यहां करीब 200 परिवार निवास कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल ने बताया कि सेक्टर में काफी समय से अवैध निर्माण हो रहे हैं। दूसरे इलाकों में तोड़फोड़ के बाद लोग यहां झुग्गियां डाल कर रहने लगे। इसे लेकर स्थानीय कई बार एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत की गई। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से सेक्टर में चोरी और लूटपाट का खतरा काफी बढ़ गया है। खासकर रात के समय महिलाओं का घरों से बाहर निकलने में डर लगाता है। महिलाओं से छेड़छाड़ और चोरी के पहले कई मामले भी सामने आए हैं।

चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया

लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को प्राधिकरण का बुलडोजर सुबह मौके पर पहुंच गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 56 की इस बेशकीमती जमीन पर लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से झुग्गियां और कच्चे निर्माण कर रखे थे। प्राधिकरण ने करीब एक सप्ताह पहले ही सभी को नोटिस जारी कर खुद ही जगह खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, लोगों ने विभाग की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया और निर्माण नहीं हटाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटेगा, बनाई जाएगी पार्किंग
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के इस सेक्टर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नए सिरे से बनाई जाएंगी गलियां

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

शुक्रवार सुबह जब प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ सेक्टर 56 पहुंची तो शुरुआत में कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे किसी की एक न चली। देखते ही देखते बुलडोजर ने अवैध ढांचों को गिराना शुरू कर दिया। कुछ ही घंटों में पूरी जगह को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा के बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर, शहर के लिए कई घोषणाएं

अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एचएसवीपी के एसडीओ राजपाल और जेई विजय अधाना ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने पर्याप्त समय दिया था, लेकिन नोटिस की अनदेखी की गई। भविष्य में भी शहर के अन्य हिस्सों में इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।