Faridabad sector nine will get relief from waterlogging streets will be constructed afresh फरीदाबाद के इस सेक्टर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नए सिरे से बनाई जाएंगी गलियां, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद के इस सेक्टर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नए सिरे से बनाई जाएंगी गलियां

फरीदाबाद के सेक्टर-9 में खस्ताहाल गलियों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से सेक्टर में जर्जर हो चुकी गलियों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसे लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में गलियां में जलभराव हो जाता है।

Fri, 6 March 2026 10:18 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/फरीदाबाद
share
फरीदाबाद के इस सेक्टर में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, नए सिरे से बनाई जाएंगी गलियां

फरीदाबाद के सेक्टर-9 में खस्ताहाल गलियों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से सेक्टर में जर्जर हो चुकी गलियों को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसे लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में गलियां में जलभराव हो जाता है।

इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी

गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जाएंगी, जिससे न केवल क्षेत्र को सुंदर बनाया जा सकेगा, बल्कि जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसे लेकर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर में कई गलियां सालों से जर्जर अवस्था में है, जगह-जगह गड्ढे हैं।

बीमारियां फैलने का खतरा रहता है

बरसात के मौसम में गलियां में जलभराव हो जाता है। दो-दो दिन पानी भरा रहता है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा रहता है, जिससे देखते हुए नगर निगम ने गलियां को नए सिरे से बनाने की योजना तैयार की है। इसमें विशेष रूप से 500 गज के विभिन्न पॉकेटों की आंतरिक गलियों को शामिल किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटेगा, बनाई जाएगी पार्किंग
ये भी पढ़ें:हरियाणा के बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर, शहर के लिए कई घोषणाएं

गलियों की सुंदरता और बढ़ेगी

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान रणवीर चौधरी और उप प्रधान सतवीर शर्मा ने बताया कि कई गलियों के किनारे कच्चे होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। मुख्य गलियों में शिल्प रोड का अभाव है। जहां रोड बनी हुई है, वहां गड्ढे बने हुए है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। टाइलें बिछने से न केवल कीचड़ और धूल से छुटकारा मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद को बड़ी सौगात; इन गांवों में लगेंगे 3 नए वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा

फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि गलियों का निर्माण कार्य अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा, जिससे टाइल लंबे समय तक टिकी रहें। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही संबंधित ठेकेदारों को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।