Parking will be made under the Bata Bridge in Faridabad encroachment will be removed फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटेगा, बनाई जाएगी पार्किंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटेगा, बनाई जाएगी पार्किंग

फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। यहां गाड़ी खड़ी करने पर लोगों को शुल्क देना होगा। इससे पहले पुल के नीचे से अतिक्रमण साफ किया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त ने निगम अधिकारियों को इसकी योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं।

Fri, 6 March 2026 09:58 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/फरीदाबाद
share
फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटेगा, बनाई जाएगी पार्किंग

फरीदाबाद में बाटा पुल के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी। यहां गाड़ी खड़ी करने पर लोगों को शुल्क देना होगा। इससे पहले पुल के नीचे से अतिक्रमण साफ किया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निगम अधिकारियों को इसकी योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। निगमायुक्त गुरुवार को वार्ड-14 का निरीक्षण कर रहे थे।

निगमायुक्त ने वार्ड-14 का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाटा पुल के नीचे पार्किंग और हरियाली विकसित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने को कहा।

उन्होंने क्षेत्र में सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नेशनल हाईवे के साथ यामाहा कंपनी के पास से होते हुए बाटा फ्लाईओवर, रामनगर और मिलहाड़ कॉलोनी तक का दौरा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरियाणा के बजट में फरीदाबाद को ग्लोबल सिटी बनाने पर जोर, शहर के लिए कई घोषणाएं
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद को बड़ी सौगात; इन गांवों में लगेंगे 3 नए वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

उन्होंने सड़क किनारे बनी दुकानों, पार्किंग व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों की स्थिति को देखा। कई जगहों पर अव्यवस्था मिलने पर अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क किनारे या सार्वजनिक जगहों पर जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें हटाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पूर्व विधायक और तहसीलदार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसलिए ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। आयुक्त ने यह भी कहा कि शहर को साफ और व्यवस्थित बनाने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।