Bulldozer action by Dabang CM Rekha Gupta on the houses of Tarun killers in Delhi - Manoj Tiwari दिल्ली में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर दबंग सीएम रेखा गुप्ता का बुलडोजर एक्शन- मनोज तिवारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर दबंग सीएम रेखा गुप्ता का बुलडोजर एक्शन- मनोज तिवारी

एमसीडी के इस अभियान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- उत्तम नगर में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर पर दिल्ली की दबंग सीएम रेखा गुप्ता जी का बुलडोजर एक्शन।

Sun, 8 March 2026 05:22 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर दबंग सीएम रेखा गुप्ता का बुलडोजर एक्शन- मनोज तिवारी

दिल्ली नगर निगम ने रविवार को तोड़ फोड़ अभियान चलाकर उत्तम नगर में होली पर हुई झड़प के मामले में एक आरोपी से जुड़े घर के अवैध हिस्सों को गिरा दिया है। इस झड़प में 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई थी। एमसीडी के इस अभियान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- उत्तम नगर में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर पर दिल्ली की दबंग सीएम रेखा गुप्ता जी का बुलडोजर एक्शन।

क्या बोले भाजपा नेता

आरोपी से जुड़े घर के अवैध हिस्सों को गिराने का वीडियो भाजपा के कई नेताओं ने शेयर किए हैं। परवेश साहिब सिंह ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा! वहीं मनोज तिवारी ने लिखा- दरिंदो पर एक्शन। इसके बाद उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता को दबंग मुख्यमंत्री बताते हुए लिखा- उत्तम नगर में तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर पर दिल्ली की दबंग सीएम रेखा गुप्ता जी का बुलडोजर एक्शन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे पीछे लगी है दिल्ली पुलिस? आप नेता ने लगाया मोदी-शाह पर जासूसी कराने का आरोप
ये भी पढ़ें:दिल को गहरी चोट लगी, यह राष्ट्रपति और संविधान का अपमान; ममता सरकार पर बरसे पीएम
ये भी पढ़ें:हम ईरान का साथ देने जा रहे… भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO

क्या था मामला, कैसे शुरू हुई झड़प

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विवाद उस समय हुआ, जब परिवार की एक लड़की द्वारा गलती से फेंका गया पानी से भरा एक गुब्बारा दूसरे परिवार की एक महिला को लग गया और उसके कपड़े पर रंग फैल गया। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर जमा हो गए और आपस में मारपीट करने लगे।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तरुण की मौत

पुलिस के मुताबिक, झड़प में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से अधिकतर को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि तरुण (26) को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया, “पांच मार्च को तरुण (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या से संबंधित धारा जोड़ी गई।”

पुलिस ने दर्ज किए केस, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 और तीन (पांच) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया एवं एक नाबालिग को हिरासत में लिया।उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या छह हो गई है, जबकि एक नाबालिग हिरासत में है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।