pm-modi-attack-tmc-president-draupadi-murmu-insult-west-bengal-politics दिल को गहरी चोट लगी, यह राष्ट्रपति और संविधान का अपमान; ममता सरकार पर बरसे PM मोदी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल को गहरी चोट लगी, यह राष्ट्रपति और संविधान का अपमान; ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा- ये राष्ट्रपति के अपमान के साथ-साथ देश के संविधान का भी अपमान है। पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए एक राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगा। 

Sun, 8 March 2026 02:44 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल को गहरी चोट लगी, यह राष्ट्रपति और संविधान का अपमान; ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार और ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा- "ये राष्ट्रपति के अपमान के साथ-साथ देश के संविधान का भी अपमान है। पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए एक राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगा। "

पीएम मोदी बोले- दिल को गहरी चोट लगी है

पीएम मोदी ने दुख प्रकट करते हुए जनता को संबोधित करते हुए कहा- दिल को गहरी चोट लगी है। आज भारत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। कल पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी का घोर अपमान किया है। द्रौपदी मुर्मू जी संथाल आदिवासी परगना के बहुत बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं। लेकिन उस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आदिवासियों का गौरव करने के बजाय आदिवासियों और राष्ट्रपति का बहिष्कार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में स्वनिधि योजना के तहत 2 लाख साथियों को मिली 350 करोड़ की मदद, PM मोदी

टीएमसी सरकार ने राष्ट्रपति, संविधान का अपमान किया

पीएम मोदी ने आगे कहा- संथाल आदिवासी समाज के लिए उन्होंने चिता की है। टीएमसी सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया है। ये राष्ट्रपति के अपमान के साथ-साथ देश के संविधान का भी अपमान है। देश के संविधान की स्प्रिट का भी अपमान है। लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है। जिन्होंने जीवन के संघर्ष से तपकर ऊचाईयां हासिल की हैं, ऐसी हर एक बहन बेटी का अपमान है। साथियों हमारे यहां कहा गया है- अहंकरा में चूर व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंतता नष्ट हो जाता है।

पश्चिम बंगाल टीएमसी को माफ नहीं करेगा

मैं आज देश की राजधानी से आप सभी के बीच ये आह्वान कर रहा हूं कि एक आदिवासी राष्ट्रपति का घोर अपमान करने वाली टीएमसी की गंदी राजनीति और सत्ता का अहंकार बहुत ही जल्द चूर-चूर होकर रहेगा। पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी को एक नारी के अपमान के लिए एक राष्ट्रपति के अपमान के लिए कभी माफ नहीं करेगा। देश का आदिवासी समाज, नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू से जुड़ा क्या है मामला

शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने बागडोगरा हवाईअड्डे के पास आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में कम लोगों की उपस्थिति पर निराशा व्यक्त की थी। इसके बाद बिधाननगर की जगह इस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के फैसले को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके मंत्री उपस्थित नहीं थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुई ''लापरवाहियों'' को लेकर विवाद के बीच, केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से रविवार शाम पांच बजे तक प्रोटोकॉल, स्थल और मार्ग व्यवस्था से संबंधित ''उल्लंघनों'' पर जवाब मांगा है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राष्ट्रपति और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।