Youth in Bhopal fired a cannon from Raisen Fort in support of Iran - VIDEO हम ईरान का साथ देने जा रहे...अल्लाह हू अकबर...; भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हम ईरान का साथ देने जा रहे...अल्लाह हू अकबर...; भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रायसेन किले का है। जहां कुछ लड़के ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तोप चलाते दिखाई देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने 4 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया है।

Sun, 8 March 2026 01:25 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
हम ईरान का साथ देने जा रहे...अल्लाह हू अकबर...; भोपाल में युवकों ने रायसेन किले से चलाई तोप- VIDEO

हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं... अल्लाह हू अकबर... और अगले ही पल वीडियो में पहाड़ी से तोप चलने का खौफनाक नजारा दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रायसेन किले का है। जहां कुछ लड़के ईरान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तोप चलाते दिखाई देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने 4 आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया है।

नारेबाजी और तोप चलाने का मामला

बताया गया है कि रायसेन के ऐतिहासिक किले से तोप चलाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। वीडियो में युवक तोप दागते हुए नारे लगाते और ईरान का साथ देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह वीडियो रमजान के दौरान रोजा खोलने की सूचना देने के समय बनाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में लग्जरी कार शोरूम पर हिमांशु भाऊ गैंग के 3 बदमाशो ने चलाईं गोलियां
ये भी पढ़ें:दिल्ली के बवाना में युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव; जांच जारी

शिकायत दर्ज कर शुरू हुई जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते दिखाई दे रहे थे, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका जताई गई। नगर निरीक्षक नरेंद्र गोयल ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली रायसेन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1) (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी के साथ युसूफ शेख (चटाईपुरा, भोपाल), वसीम मोहम्मद (ऐशबाग, भोपाल) और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी (तलैया, भोपाल) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

पुरातत्व विभाग ने की कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए इस पर सवाल उठाए। उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले से अवैध रूप से तोप चलाने और इससे नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने की आशंका जताते हुए संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले में रायसेन तहसीलदार भरत मांडरे ने वीडियो की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस को अवगत कराया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

वार्ता एजेंसी के इनपुट भी शामिल हैं।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|