मेरे पीछे लगी है दिल्ली पुलिस? आप नेता ने लगाया मोदी-शाह पर जासूसी कराने का आरोप
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा- अगर आपको पुलिसवालों को मेरे पीछे लगाना है तो वर्दी में लगा दीजिए। क्योंकि ऐसे पता नहीं चलेगा कि ये गैगेस्टर हैं, भाजपा के लोग हैं, फिरौती मांगने वाले हैं। कौन लोग हैं, जो मेरा पीछा कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जासूसी कराने का आरोप लगाया है। आप नेता ने अपने पीछे चल रही गाड़ी का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा- अगर आपको पुलिसवालों को मेरे पीछे लगाना है तो वर्दी में लगा दीजिए। क्योंकि ऐसे पता नहीं चलेगा कि ये गैगेस्टर हैं, भाजपा के लोग हैं, फिरौती मांगने वाले हैं। कौन लोग हैं, जो मेरा पीछा कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के लोग मेरे पीछे घूम रहे
सौरभ भारद्वाज ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि आज सुबह से दिल्ली पुलिस के लोग सादा वर्दी में मेरे घर के आस-पास घूम रहे हैं। मैं घर से निकलकर जीके 1 पहुंचा। वहां से पटेल नगर जा रहे हैं, लेकिन यहां भी पुलिस लगातार मेरे पीछे लगी हुई है। सौरभ ने कार के अंदर से ही अपनी गाड़ी के पीछे खड़ी कार को दिखाया, जिसका नंबर DL 12 C17586 था। सौरभ ने बताया- इस गाड़ी के अंदर सादा वर्दी में लोग बैठे हैं।
ये गैंगेस्टर हैं, भाजपा के लोग हैं या फिर…
इसके बाद सौरभ ने निशाना साधते हुए कहा- मैं मोदी जी और अमित शाह जी को बताना चाहता हूं कि अगर आपको पुलिसवालों को मेरे पीछे लगाना है तो वर्दी में लगा दीजिए। क्योंकि ऐसे पता नहीं चलेगा कि ये गैगेस्टर हैं, भाजपा के लोग हैं, फिरौती मांगने वाले हैं। कौन लोग हैं, जो मेरा पीछा कर रहे हैं। मैं दो बार कैमिस्ट की दुकान पर रुका, लेकिन हर बार गाड़ी मेरे पीछे रही।
जो प्रजातंत्र आप बना रहे, वो ठीक नहीं
सौरभ ने कहा- मैं अमित शाह जी को कहना चाहता हूं कि आपको मेरी जासूसी करानी है तो कराइए। मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि ये पुलिस वाले लोग हैं, क्योंकि मेरे घर के बाहर भी पुलिस वाले लोग सादा वर्दी में घूम रहे थे। लेकिन, अगर ये लोग पुलिस वाले नहीं हैं तो मुझे ये कैसे पता चलेगा। इस तरह का प्रजातंत्र जो आप देश में बना रहे हैं, वो ठीक नहीं है।




साइन इन