AAP Now Haunted by Another Fear Raghav Chadha Makes a Striking Remark दिल्ली में 22 विधायक; अब AAP को सता रहा एक और बात का डर, राघव चड्ढा ने बात ही ऐसी कह दी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 22 विधायक; अब AAP को सता रहा एक और बात का डर, राघव चड्ढा ने बात ही ऐसी कह दी

14 साल के इतिहास में ही कई बिखराव, अलगाव और सत्ता के ऊंचे पड़ाव देखने वाली आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को उस समय भूचाल आ गया जब संसदीय दल में टूट हो गई। पार्टी के दो तिहाई सांसद एक साथ अलग होकर भाजपा में चले गए। इस घटनाक्रम ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी में नई चिंता पैदा कर दी है।

Sat, 25 April 2026 09:04 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 22 विधायक; अब AAP को सता रहा एक और बात का डर, राघव चड्ढा ने बात ही ऐसी कह दी

14 साल के इतिहास में ही कई बिखराव, अलगाव और सत्ता के ऊंचे पड़ाव देखने वाली आम आदमी पार्टी में शुक्रवार को उस समय भूचाल आ गया जब संसदीय दल में टूट हो गई। पार्टी के दो तिहाई सांसद एक साथ अलग होकर भाजपा में चले गए। अरविंद केजरीवाल की पार्टी में हुई अब तक की सबसे बड़ी टूट के बाद भी संकट खत्म नहीं हुआ है, बल्कि इस घटनाक्रम ने पार्टी में नई चिंता पैदा कर दी है। चुनौती अब पार्टी के सबसे मजबूत और पुराने गढ़ दिल्ली में 22 विधायकों को एकजुट रखने की है। खासकर राघव चड्ढा ने भी इस ओर इशारा कर दिया और जिस तरह की टूटफूट का वह सूत्रधार बने हैं, उनकी बात को अब हल्के में लेने का जोखिम 'आप' नहीं ले सकती।

कुछ बड़ा होने की संभावना थी

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में शुक्रवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। उससे यह साबित हो गया था कि पार्टी में कुछ बड़ा होने की संभावना थी। पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, आप नेताओं पर ईडी के छापे 'निर्देशों' पर मारे गए थे। उन्होंने आगे बताया कि इस समय पार्टी की मुख्य प्राथमिकता दिल्ली में अपने 22 विधायकों के समूह को एकजुट रखना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में भी बढ़ेगी AAP की दिक्कत, पार्टी को एकजुट रखना बड़ी चुनौती

पार्टी छोड़ने वाले ज्यादातर कारोबारी

एक नेता ने कहा कि जरा उन सांसदों को देखिए जिन्होंने पार्टी छोड़ी है। उनमें से ज्यादातर कारोबारी हैं। आज जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी, उनमें से कई 2027 के पंजाब चुनावों के लिए आप के ज्यादा से ज्यादा नेताओं को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

ईडी ने अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली थी

15 अप्रैल को ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत चल रही जांच के सिलसिले में अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी की दिल्ली स्थित मुख्यालय जांच इकाई ने जालंधर और गुरुग्राम में 10 जगहों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया। इन जगहों में कॉलेज ऑफ बिजनेस और मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस से जुड़ी जगहें भी शामिल थीं, जो बड़े 'लवली ग्रुप' का हिस्सा हैं। जिन जगहों पर तलाशी ली गई उनमें मित्तल का परिसर भी शामिल था। ईडी ने संकेत दिया है कि यह कार्रवाई ग्रुप से जुड़ी संस्थाओं की एक व्यापक जांच का हिस्सा थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा नहीं, केजरीवाल को किस सांसद के जाने से सबसे बड़ा नुकसान

दिल्ली में संगठन को बरकरार रखने की चुनौती

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में अपने संगठन को बरकरार रखने की चुनौती है। इसके अलावा, अब प्राथमिकता उन सात नेताओं की जगह लेने के लिए और नेताओं की पहचान करना है, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है।

दिल्ली से विधायक रह चुके हैं राघव चड्ढा

सात सांसदों सहित पार्टी से अलग होने वाले राघव चड्ढा ने कहा कि अभी तो राज्यसभा में पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने पार्टी छोड़ी है। अभी और भी लोग उनके साथ आने वाले हैं। उन्होंने पार्टी में अभी और टूट होने की संभावनाओं के संकेत भी दिए। राघव चड्ढा दिल्ली से विधायक भी रह चुके हैं। पंजाब में पार्टी का कामकाज देखने से पहले वह दिल्ली में काफी सक्रिय रहते थे। पार्टी में जिस तरह की टूटफूट का वह सूत्रधार बने हैं, उनकी बात को अब हल्के में लेने का जोखिम 'आप' नहीं ले सकती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीठ पर छुरा घोंपा, पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी; टूट पर AAP का पलटवार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।