Sanjay Raut says BJP become party of Bakasuras They eat anything like Raghav Chadha BJP बकासुरों की पार्टी बन गई, जो सब कुछ निगल जाती है; राघव चड्ढा के दल-बदल पर भड़के संजय राउत, India News in Hindi - Hindustan
More

BJP बकासुरों की पार्टी बन गई, जो सब कुछ निगल जाती है; राघव चड्ढा के दल-बदल पर भड़के संजय राउत

संजय राउत ने कहा, 'राघव चड्ढा जैसे 7 लोग उस नरक जैसी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हमें अफसोस नहीं है। उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि नरक कैसा होता है। विपक्ष कभी कमजोर नहीं होगा। ये छह-सात लोग जो गए हैं, वे कोई जननेता नहीं हैं।

Sat, 25 April 2026 06:58 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
BJP बकासुरों की पार्टी बन गई, जो सब कुछ निगल जाती है; राघव चड्ढा के दल-बदल पर भड़के संजय राउत

राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 2/3 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर शिवसेना (यूबीटी) ने निशाना साधा। संजय राउत ने शनिवार को कहा, 'सबको पता है कि बीजेपी कैसी राजनीति कर रही है। उनकी राजनीति को एक शब्द में कहें तो वह बेशर्म है। उन्हें कोई शर्म नहीं है। क्योंकि ये वही लोग हैं, जैसे राघव चड्ढा, जो कल तक हमारे दोस्त थे और खुलेआम कहते थे कि बीजेपी गुंडों, बदमाशों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी है। और आज वही लोग थोक में उसी पार्टी में शामिल हो गए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS है राष्ट्रीय सरेंडर संघ, राम माधव ने उसे बेनकाब कर दिया: राहुल गांधी

संजय राउत ने कहा कि महाभारत में एक राक्षस था - बकासुर। उसकी भूख कभी खत्म नहीं होती थी, उसका पेट कभी नहीं भरता था। बीजेपी अब बकासुरों की पार्टी बन गई है, जो सब कुछ निगल जाती है। उन्होंने कहा, 'राघव चड्ढा जैसे सात लोग उस नरक जैसी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हमें इसका कोई अफसोस नहीं है। उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि नरक कैसा होता है। विपक्ष कभी कमजोर नहीं होगा। ये छह-सात लोग जो गए हैं, वे कोई जननेता नहीं हैं। ये सिर्फ सोशल मीडिया के पेज-3 नेता हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरभजन पर भड़के AAP कार्यकर्ता, जालंधर में घर पर लिखा ‘गद्दार’; मित्तल भी शिकार

7 राज्यसभा सदस्यों ने एक साथ छोड़ी पार्टी

आम आदमी पार्टी से बगावत कर भाजपा में शामिल हुईं स्वाति मालीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनकी पूर्व पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और इसके नेता अरविंद केजरीवाल अब पहले जैसे नहीं हैं। दिल्ली में सत्ता गंवाने के महज एक साल बाद AAP को शुक्रवार को उस समय सबसे बड़ा झटका लगा, जब राघव चड्ढा और मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सदस्यों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी। बागियों में पार्टी संगठन के अहम चेहरे संदीप पाठक, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP में शामिल होते ही राघव चड्डा को लगा बड़ा झटका, खो दिए 10 लाख फॉलोअर्स

इस बीच, आप नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी सातों बागी सांसदों को राज्यसभा से अयोग्य घोषित कराने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी। संजय सिंह ने कहा, 'दल-बदल रोधी कानून स्पष्ट रूप से कहता है कि राज्यसभा और लोकसभा में किसी भी प्रकार का विभाजन या गुटबंदी नहीं हो सकती। इसे कोई कानूनी मान्यता नहीं मिलती, भले ही दो-तिहाई बहुमत हो।' उन्होंने शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा के ऑपरेशन लोटस का हिस्सा बताते हुए कहा था कि पंजाब की जनता इन सातों को कभी माफ नहीं करेगी।