MCD Opens High Tech Eye Care Centre in East Delhi Advanced Treatment for Residents ईस्ट दिल्ली के निवासियों को बड़ी सौगात, MCD ने यहां खोला हाई-टेक आई केयर सेंटर; मिलेगा आधुनिक ईलाज, Delhi Hindi News - Hindustan
More

ईस्ट दिल्ली के निवासियों को बड़ी सौगात, MCD ने यहां खोला हाई-टेक आई केयर सेंटर; मिलेगा आधुनिक ईलाज

आधिकारिक बयान के मुताबिक, आई केयर सेंटर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में तैयार किया गया है। सेंटर में आधुनिक मशीनें है जिनसे ईस्ट दिल्ली और आस-पास के मरीजों को वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। सेंटर का उद्घाटन मेयर राजा इकबाल सिंह ने किया।

Sat, 25 April 2026 06:06 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
ईस्ट दिल्ली के निवासियों को बड़ी सौगात, MCD ने यहां खोला हाई-टेक आई केयर सेंटर; मिलेगा आधुनिक ईलाज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शनिवार को ईस्ट दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में एडवांस आई केयर सेंटर का उद्घाटन किया। नए आई केयर सेंटर के खुलने के बाद अब ईस्ट दिल्ली के लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारियों के ईलाज में काफी सहुलियत मिलेगी। इस सेंटर में आधुनिक मशीनें हैं जिनसे यहां ईलाज कराने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक, सेंटर में एनडी वाईएजी लेजर, ग्रीन लेजर और ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी) मशीनें, जिनसे ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। यानी ग्लूकोमा और मधुमेह के कारण आंखों में होने वाली समस्याओं का समय रहते पता लगाने और ईलाज करने में मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MCD का बड़ा फैसला: प्राइमरी स्कूलों में नियुक्त होंगे 58 अतिरिक्त स्पेशल एजुकेटर

ईस्ट दिल्ली के लोगों को सहुलियत

आधिकारिक बयान के मुताबिक, आई केयर सेंटर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में तैयार किया गया है। सेंटर में आधुनिक मशीनें है जिनसे ईस्ट दिल्ली और आस-पास के मरीजों को वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। सेंटर का उद्घाटन मेयर राजा इकबाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निकाय पूरे शहर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘दिल्लीवासियों को टॉप वर्ल्ड क्लास हेल्थ केयर सर्विस मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता है। स्वामी दयानंद अस्पताल में आधुनिक आई केयर सेंटर खोलना इस दिशा में सरकार का एक और अहम कदम है। हम लोगों को समय पर, किफायती और क्वालिटी वाला ईलाज देने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1,511 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी, MCD ने कसी कमर

मेयर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

उद्घाटन के साथ ही मेयर ने अस्पताल के उन विभागों को देखा जहां माताओं और नवजात बच्चों की देखभाल होती है। इसके साथ ही आईसीयू और किडनी के गंभीर मरीजों के लिए इस्तेमाल होने वाली खास मशीन (CRRT) के काम करने के तरीके को भी चेक किया।

मेयर ने कहा कि नगर निकाय आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना जारी रखेगा। वहीं उद्घाटन के दौरान स्टैडिंग कमेटी के चेयरपर्सन सत्य शर्मा ने कहा कि ‘इस तरह के स्पेशलाइज्ड सेंटर से लोगों को अपने घर के आस-पास ही बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें ईलाज के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों पर कम निर्भर रहना होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को सुलभ और क्वालिटी हेल्थ केयर सर्विस मुहैया करवाना है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद डॉक्टर तो पति CA, जानें कौन हैं बीजेपी की MCD डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार

लू से निपटने के लिए भी निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रशासन को लू से निपटने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को एक ओआरएस कॉर्नर बनाने को भी कहा है, ताकि डायरिया (दस्त) के मामलों को रोका जा सके और मरीजों का समय पर ईलाज सुनिश्चित हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।