biker who opens doors of moving vehicles for reels, arrested by Delhi police after video goes viral वायरल होने की सनक में चलती गाड़ियों का दरवाजा खोल बनाई थी रील, अब दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

वायरल होने की सनक में चलती गाड़ियों का दरवाजा खोल बनाई थी रील, अब दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तुषार पुनिया के तौर पर हुई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में अपनी बाइक पर सवार होकर चलती हुए अन्य गाड़ियों के दरवाजे खोलता दिख रहा था।

Wed, 18 Feb 2026 12:48 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वायरल होने की सनक में चलती गाड़ियों का दरवाजा खोल बनाई थी रील, अब दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर हाल ही में दिल्ली की एक रील वायरल हुई थी, जिसमें दो युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाकर साथ में चल रही गाड़ियों के दरवाजे अचानक खोलते नजर आ रहे थे। ऐसे में उसका ड्राइवर भी चौंक जा रहा था और तुरंत दरवाजा बंद कर रहा था इतना रिस्की काम करते हुए ना केवल वे अपनी जान बल्कि अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डालते नजर आ रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इस वायरल रील को बनाने वाले युवकों में से एक को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ ना केवल मामला दर्ज कर लिया, बल्कि उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया है।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार शख्स का नाम तुषार पुनिया, निवासी खजूरी खास है, इस काम में उसका साथ एक अन्य आदमी ने भी दिया था, जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक में ऐसा खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रहे थे और अन्य वाहन चालकों को परेशान कर रहे थे। वहीं जब इनकी ऐसी खतरनाक स्टंट वाली रील पुलिस तक पहुंची, तो उन्होंने इन बाइकर्स को ढूंढते हुए इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि 'सड़क नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थाना न्यू उस्मानपुर ने न्याय संहिता की धारा 281 और (MV मोटर व्हीकल) एक्ट के तहत स्टंटबाजों के खिलाफ कसा शिकंजा।' हालांकि पुलिस ने आरोपियों का जो वीडियो शेयर किया, उसमें आरोपियों के चेहरे नहीं दिखाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तुषार पुनिया के तौर पर हुई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में अपनी बाइक पर सवार होकर चलती हुए गाड़ियों के दरवाजे खोलता दिख रहा था।

पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी PTI को बताया कि आरोपी बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहा था और सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने हेतु बस पैसेंजर को परेशान कर रहा था। साथ ही, उसके द्वारा इस्तेमाल में ली गई मोटरसाइकिल पर रजिस्ट्रेशन प्लेट भी नहीं थी। खजूरी खास के रहने वाले पुनिया का साथ इस काम में एक अन्य आदमी ने भी दिया था, जिसे पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।

बता दें कि खतरनाक स्टंट वाली यह वीडियो क्लिप 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक आदमी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए और सड़क के बीच चल रही DTC बस समेत गाड़ियों के दरवाजे खोलते हुए दिख रहा था, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। आरोपी ने कथित तौर पर पहचान से बचने के लिए नंबर प्लेट हटा दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती बस से लोगों का माल उड़ाने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा, तरीका कर देगा हैरान
ये भी पढ़ें:18 व 19 फरवरी को दिल्ली में होगा जलसंकट, इन इलाकों के लिए DJB ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें:सॉरी, गलती हो गई; दिल्ली में स्कॉर्पियों कांड करने वाले नाबालिग के पिता ने क्या

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई थी, जिसने इलाके के CCTV फुटेज को स्कैन किया और बदमाश की पहचान के लिए वायरल वीडियो को एनालाइज़ किया। जांच के बाद, आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ लिया गया। जुर्म में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी उसके पास से बरामद करते हुए जब्त कर ली गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।