Water supply will be affected on 18 and 19 February in these more than 16 area of Delhi 18 व 19 फरवरी को दिल्लीवासियों को झेलना होगा जलसंकट, इन इलाकों में प्रभावित होगी पानी की आपूर्ति, Ncr Hindi News - Hindustan
More

18 व 19 फरवरी को दिल्लीवासियों को झेलना होगा जलसंकट, इन इलाकों में प्रभावित होगी पानी की आपूर्ति

लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही उनकी परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए मांग के आधार पर टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए DJB ने वाटर इमरजेंसी नंबर 1916 के अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Wed, 18 Feb 2026 02:17 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 व 19 फरवरी को दिल्लीवासियों को झेलना होगा जलसंकट, इन इलाकों में प्रभावित होगी पानी की आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने मंगलवार रात को वाटर अलर्ट जारी करते हुए शहर के कुछ इलाके में रहने वाले लोगों को दो दिन जलसंकट के लिए तैयार रहने को कहा है। बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भूमिगत जलाशयों (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) में सालाना आधार पर फ्लशिंग करते हुए उनकी सफाई का काम होना है। जिसके चले 18 फरवरी (बुधवार) और 19 फरवरी (गुरुवार) को शहर के 16 से ज्यादा इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान या तो यहां पर पानी कम प्रेशर से आएगा या फिर पानी की आपूर्ति होगी ही नहीं।

ऐसे में जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखने के लिए कहा है, साथ ही पानी का इस्तेमाल सोच समझकर समझदारी से और कंजूसी के साथ करने की सलाह दी है। इस दौरान लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही उनकी परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए मांग के आधार पर टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था भी की है। इसके लिए DJB ने वाटर इमरजेंसी नंबर 1916 के अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

18 फरवरी को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) सेक्टर बी-1, वसंत कुंज

(2) कुतुब

(3) महरौली इलाका

(4) गली नंबर 36, तुगलकाबाद एक्सटेंशन

(5) नेहरू अपार्टमेंट, कालकाजी

(6) पॉकेट-12, कालकाजी एक्सटेंशन

(7) पॉकेट-8, कालकाजी एक्सटेंशन

19 फरवरी को जिन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) सेक्टर ए पॉकेट B और C, वसंत कुंज

(2) लाल टंकी

(3) महरौली इलाका

(4) छतरपुर

(5) गली नंबर 25, तुगलकाबाद

(6) बी-ब्लॉक, कालकाजी

(7) IKV BPS

(8) छुरिया मोहल्ला

(9) नेहरू प्लेस

दिल्ली में होगी पानी की किल्लत, इन 16 इलाकों के लिए DJB ने जारी किया अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के अस्पताल से नवजात का अपहरण; भरोसा जीत, दूध पिलाने के बहाने की वारदात
ये भी पढ़ें:दिल्ली में तुर्कमान गेट पथराव मामले में 12 आरोपियों को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
ये भी पढ़ें:हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद राजपाल यादव आए जेल से बाहर, जानिए क्या कहा?

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी टेलीफोन नंबर्स:

सेंट्रल कंट्रोल रूम टोल फ़्री नंबर DJB- 1916

महरौली विधानसभा क्षेत्र, वाटर इमरजेंसी- 26137216

संगम विहार विधानसभा क्षेत्र, वाटर इमरजेंसी- 9650255211

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र, वाटर इमरजेंसी- 26388976

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र, वाटर इमरजेंसी- 8861113726

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र, वाटर इमरजेंसी- 7303565635

पानी की इमरजेंसी नंबर- 1916

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।