सॉरी, गलती हो गई; दिल्ली में स्कॉर्पियों कांड करने वाले नाबालिग के पिता ने क्या कहा?
दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को स्कॉर्पियों से हुआ सड़क हादसा परेशान करने वाला है। इस हादसे में 23 साल के साहिल धनेश्वरा की मौत हो गई जबकि एक टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को स्कॉर्पियों से हुआ सड़क हादसा परेशान करने वाला है। इस हादसे में 23 साल के साहिल धनश्रा की मौत हो गई जबकि एक टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी 17 साल का नाबालिग चला रहा था जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में बहन के साथ रील बना रहा था और इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले साहिल की मां न्याय की गुहार लगा रही है तो वहीं अब नाबालिग के पिता ने इसे अनजाने में हुई गलती बता माफी मांगी है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग के पिता ने कहा, एक पैरेंट होने के नाते मुझे बहुत अफसोस है। सॉरी गलती हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह दिल्ली में नहीं थे और उनकी पत्नी ने उन्हें फोन पर मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि मैं भी जब दिल्ली पहुंचा तो डायरेक्ट थाने पहुंचा जहां पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई भी हुई। साहिल की ओर से मौजूद लोगों ने हमें थाने में धमकाया भी। उन्होंने आगे कहा, घटना के वक्त मैं घर पर नहीं था और बच्चे ने गलती कर दी। ये बहुत गलत है।
वहीं पहले हुए चालानों पर उन्होंने कहा, मेरी गाड़ी ड्राइवर चलाते है। ये चालान कंपनी के ड्राइवर से हुए हैं बच्चे से नहीं। मुझे पता नहीं था कि बच्चा गाड़ी चलाता है। वो मुझे बहुत डरता था। उन्होंने आगे कहा, हमारा बच्चा डिप्रेशन में है। वो अपने सदमे से निकल ही नहीं पा रहा। वो किसी से बात भी नहीं कर रहा। उस परिवार के लिए भी मुझे दुख है। वहीं रील बनाने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पास में बेठी उनकी बेटी छोटी सी वीडियो बना रही थी और तस्वीर ले रही थी।
साहिल की मां ने क्या कहा?
साहिल की मां, इन्ना मकान ने कहा कि वह तीन फरवरी को बेटे के दुर्घटना का शिकार होने के बारे में सूचना मिलने पर तुरंत घर से बाहर निकलीं। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्हें अस्पताल ले गईं, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा, साहिल ने विदेश में अपनी पढ़ाई को आर्थिक बोझ न बनने देने के लिए हर चीज की योजना बनाई थी।
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए, चश्मदीद ने आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार पीड़ित की तुलना में अपने बेटे को लेकर ज्यादा परेशान लग रहा था। आरोपी 17 साल का लड़का अपनी बहन के साथ एसयूवी चला रहा था, तभी उसकी गाड़ी की सामने से साहिल की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एसयूवी एक खड़ी टैक्सी से भी टकरा गई, जिससे टैक्सी ड्राइवर घायल हो गया।




साइन इन