ATS Society to Makora gol chakkar road will be 6 lanes wide benefit to greater noida many sectors to villages ATS सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक 6 लेन की होगी सड़क, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों से गांवों तक फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ATS सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक 6 लेन की होगी सड़क, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों से गांवों तक फायदा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एटीएस सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक की सड़क के 6 लेन का किया जाएगा। अभी यह सड़क 4 लेन की है। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सड़क के 6 लेन होने से आसपास के सेक्टरों और क्षेत्र के गांवों के लोगों को फायदा होगा।

Sun, 12 April 2026 08:11 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ATS सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक 6 लेन की होगी सड़क, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों से गांवों तक फायदा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-वन एटीएस गोलचक्कर से 130 मीटर चौड़ी सड़क तक आवाजाही और सुगम हो जाएगी। इस सड़क को 6 लेन का किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों से सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। एटीएस सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक की सड़क के 6 लेन होने से आसपास के सेक्टरों और क्षेत्र के गांवों के लोगों को फायदा होगा। अभी यह सड़क 4 लेन की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 40 एकड़ में बनेगी मेट्रो यूनिविर्सिटी, योगी कैबिनेट से मंजूरी

टेंडर होने के बाद 2 माह में काम शुरू होने की उम्मीद

मकौड़ा गोलचक्कर 130 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित है। पिछले छह से सात सालों के दौरान शहर की आबादी बढ़ने से इस रास्ते पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इसे देखते हुए परियोजना विभाग ने 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ी कर 6 लेन करने की योजना बनाई है। इस पर आने वाले खर्च का आकलन कर लिया गया है। टेंडर जारी होने के बाद दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। सड़क के छह लेन होने से साकीपुर और जैतपुर गांव के अलावा आम्रपाली, एसोटेक, एसकेएस, मिग्सन आदि सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी, सूरजपुर और तिलपता की तरफ जाने वाले लोगों के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में 6-लेन की बनेगी यह सड़क; ऐच्छर टी-पॉइंट होगा बंद, बनेंगे दो नए यू-टर्न

इन प्रमुख सड़कों को भी चौड़ा किया जा रहा

● एलजी से रामपुर सेक्टर बीटा-1 गोलचक्कर तक।

● नॉलेज पार्क में नासा पार्किंग से शारदा गोलचक्कर।

● गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग।

● सेक्टर पाई-1 आईटीबीपी गोलचक्कर से नटो की मढ़ैया।

● सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर तिराहा तक।

● 130 मीटर सड़क को चौड़ी कर बसों के संचालन के लिए नई लेन बनाई जा रही ।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''शहर की जिन सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव रहता है, उन्हें चौड़ी करने का काम किया जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाएगा। ऐसे में 130 मीटर सड़क को जोड़ने वाली सभी सड़कों को चौड़ी किए जाने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में परियोजना विभाग को निर्देश दिए गए हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक 40KM लंबी 60 मीटर सड़क के लिए जमीन की बाधा दूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।