metro university in greater noida to be built at techzone 4 on 40 acres land yogi cabinet approval ग्रेटर नोएडा में 40 एकड़ में बनेगी मेट्रो यूनिविर्सिटी, टेकजोन-4 में होगा कैंपस; योगी कैबिनेट से मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में 40 एकड़ में बनेगी मेट्रो यूनिविर्सिटी, टेकजोन-4 में होगा कैंपस; योगी कैबिनेट से मंजूरी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन-4 में मेट्रो विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गई।  

Wed, 8 April 2026 07:26 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ
share
ग्रेटर नोएडा में 40 एकड़ में बनेगी मेट्रो यूनिविर्सिटी, टेकजोन-4 में होगा कैंपस; योगी कैबिनेट से मंजूरी

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन-4 में मेट्रो विश्वविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस विश्वविद्यालय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गई। इससे युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा का अवसर मिलेगा।

प्राधिकरण ने सनहिल को दिया जमीन का कब्जा

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को मेट्रो विश्वविद्यालय खोलने के लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन-4 में कुल 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। दो भूखंड संख्या-12ए और 12बी वर्ष 2009 और 2011 में आवंटित किए गए थे। प्राधिकरण ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भूमि पर कब्जा दे दिया है। आवंटित भूमि में से 26.1 एकड़ पर मेट्रो विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव शासन में प्रस्तुत किया गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। संस्था ने मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय की जमीन मांगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो में 6-लेन की बनेगी यह सड़क; ऐच्छर टी-पॉइंट होगा बंद, बनेंगे दो नए यू-टर्न

मेट्रो विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 के प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। उक्त अधिनियम के तहत निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, उनके विनियमन एवं संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

रोजगार और कौशल विकास के बढ़ेंगे मौके

संस्था सनहिल हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा मेट्रो विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे विधिक प्रावधानों के अनुरूप परीक्षण के बाद स्वीकृति दी गई है। संस्था को संचालन प्राधिकार पत्र निर्गत करने का फैसला किया गया है। नए विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलाई तक होंगे शुरू 2 नए यू-टर्न, 20 सोसाइटियों तक फायदा

शहर में वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय भी बनेगा

ग्रेटर नोएडा में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय का कैंपस खुलने का भी रास्ता साफ है। प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ अपनी साझेदारी पर मुहर लगा दी है। प्राधिकरण के नॉलेज पार्क-4 स्थित बहुमंजिला भवन के अंदर विश्वविद्यालय का नया कैंपस जल्द खोला जाएगा।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''ग्रेटर नोएडा में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होने से उद्योग के साथ हर क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं। निवेशकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मेट्रो विश्वविद्यालय खुलने से लोगों को शिक्षा और चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट पर 5 स्टेशन बनाए जाएंगे, 2 नए रूटों की भी योजना
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।