application for regularisation of 1511 unauthorised colonies will begin today in delhi दिल्ली में 1511 अनधिकृत कॉलोनियों में आज से नियमितीकरण के लिए आवेदन, किसे होगा फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 1511 अनधिकृत कॉलोनियों में आज से नियमितीकरण के लिए आवेदन, किसे होगा फायदा

दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के प्रमाणपत्र के लिए शुक्रवार से एमसीडी स्वागम पोर्टल पर आवेदन शुरू हो रहे हैं। इस योजना के शुरुआती चरण में, लगभग 40000 निवासी, जो पहले ही पीएम-उदय के तहत स्वामित्व अधिकार प्राप्त कर चुके हैं, आवेदन कर सकते हैं।

Fri, 24 April 2026 06:29 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, दिल्ली
share
दिल्ली में 1511 अनधिकृत कॉलोनियों में आज से नियमितीकरण के लिए आवेदन, किसे होगा फायदा

दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के प्रमाणपत्र के लिए शुक्रवार से एमसीडी स्वागम पोर्टल पर आवेदन शुरू हो रहे हैं। शुरुआती चरण में, लगभग 40000 निवासी, जो पहले ही पीएम-उदय के तहत स्वामित्व अधिकार प्राप्त कर चुके हैं, आवेदन कर सकते हैं। निगम के सभी 12 जोन के कार्यालयों में इन कॉलोनियों के नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन हेल्प डेस्क के जरिए नागरिक अपनी संपत्ति के नियमितिकरण के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, एमसीडी ने स्पष्ट किया है कि निगम के कार्यालयों में नियमितिकरण से जुड़े दस्तावेजों का फिजिकल तौर पर कोई सत्यापन नहीं होगा। नागरिक स्वागम पोर्टल पर जाकर ही आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन कर सकते हैं ट्रैकिंग

निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वागम पोर्टल पर आवेदन करने के बाद नागरिक अपनी संपत्ति के नियमितीकरण से संबंधित प्रक्रिया को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। उन्हें यह सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। आवदकों को मोबाइल मैसेज अलर्ट सेवा के जरिए नियमितकण से जुड़े प्रमाणपत्र जारी होने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम: दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन, @43 पारा; कहां बारिश के आसार

7 साल पहले शुरू हुई थी पीएम उदय योजना

बता दें कि अक्तूबर 2019 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को संपत्ति अधिकारों की मान्यता) विनियम, 2019 अधिसूचित किया था। 29 अक्तूबर 2019 को पीएम उदय योजना प्रारंभ की गई। जिसका उद्देश्य अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है। वहीं, सरकार ने 7 अप्रैल को 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की थी।

स्वागम पोर्टल को लेकर निगम की कार्ययोजना

● लोग mcdonline.nic.in/ swagam लिंक के जरिए सीधे अपनी संपत्ति के नियमितीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

● निगम ने 700 से अधिक पेशेवरों को सूचीबद्ध किया है जिनसे आवेदक परामर्श ले सकते हैं।

● आवेदक को पीएम उदय योजना के तहत ऑनलाइन नियमितीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो निगम के जोन स्तर पर भवन विभाग के कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा।

● वर्तमान में, नियमितीकरण प्रमाणपत्र जारी करने में लगभग 60 दिन लगने की उम्मीद है।

● पीएम उदय पोर्टल पर उपलब्ध आवेदक का डेटा स्वतः ही स्वगम पोर्टल पर आ जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में VHP ने शुरू की 'हिंदू सुरक्षा हेल्पलाइन',बताया कैसे मांग सकते हैं मदद
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 2 साल की मासूम का रेप कर नहलाया… दोषी को 20 साल की जेल, जानें कैसे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदक एमसीडी स्वागम पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

1. स्वागम पोर्टल mcdonline.nic.in/swagam/#/auths/login पर पंजीकरण/लॉगिन करें

2. 1511 पात्र कॉलोनियों में से अपनी कॉलोनी चुनें

3. पीएम-उदय केस आईडी दर्ज करें

4. यदि कन्वेयंस डीड/ऑथराइजेशन स्लिप जारी है, आवेदन आगे बढ़ाएं

5. यदि जारी नहीं है तो पीएम-उदय पोर्टल पर स्थिति देखें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में श्रमिकों के लिए ‘डिजिटल कवच’, स्मार्ट कार्ड और सेस पोर्टल की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।