kal ka Mausam kaisa rahega IMD Heat wave Alert Rain alert Delhi NCR Bihar UP weather forecast for 24 April 2026 कल का मौसम, 24 अप्रैल: दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन, @43 पारा; दर्जन भर राज्यों में IMD का वर्षानुमान, Weather Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम, 24 अप्रैल: दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन, @43 पारा; दर्जन भर राज्यों में IMD का वर्षानुमान

IMD Heat Wave Yellow Alerts:  मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण उष्ण लहर (लू) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 

Thu, 23 April 2026 11:12 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल का मौसम, 24 अप्रैल: दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन, @43 पारा; दर्जन भर राज्यों में IMD का वर्षानुमान

IMD Weather Heat Wave Yellow Alerts: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गर्मी का सितम जारी है। गुरुवार का दिन बेहद गर्म रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। शहर के मुख्य केंद्र सफदरजंग में तो तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इतना ही नहीं आज (गुरुवार, 23 अप्रैल) इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तापमान में ऐसी बढ़ोतरी दिल्ली के सभी केंद्रों पर महसूस की गई। इनमें 'रिज' सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। IMD के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को भी प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रह सकता है।

IMD ने बताया कि गर्मी का सितम ऐसा है कि गुरुवार को पालम में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से तीन डिग्री अधिक), लोधी रोड पर 41.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.4 डिग्री ) और आयानगर में 41.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री ज़्यादा) तापमान दर्ज किया गया। ये आंकड़े पूरे शहर में दिन के तापमान में हुई व्यापक बढ़ोतरी को दर्शाते हैं। राजधानी में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो लोगों की नींदें हराम कर रही हैं। तापमान में तेज बढ़ोतरी के बावजूद IMD ने कहा कि अभी भीषण गर्मी की स्थिति नहीं बनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलने वाला है मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अधिकतम तापमान 41°C से 42°C तक जा सकता है

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण उष्ण लहर (लू) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41°C से 42°C तक जा सकता है, और दिन भर तेज़ धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल राजस्थान, महाराष्ट्र के कई हिस्सों और मध्य प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा है कि शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली , पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ और केरल के कुछ इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम की मार: 24-25 अप्रैल को रहें सतर्क, हीट वेव के और तेज होने के आसार

पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश

हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। IMD के मुताबिक, कुछ मैदानी राज्यों (जैसे पंजाब या हरियाणा के कुछ हिस्से) में धूल भरी आँधी और हल्की बूंदाबांदी के भी अनुमान हैं। IMD ने इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंद्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल-माहे, तटीय कर्नाटक समेत करीब दर्जन भार राज्यों के इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।