new 80 meter wide road plan direct connectivity char murti chowk in greater noida west to knowledge park see route नोएडा एक्सटेंशन के चार मूर्ति से नॉलेज पार्क जाने को यहां से निकलेगी नई सड़क, सेक्टर से गांवों तक मौज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एक्सटेंशन के चार मूर्ति से नॉलेज पार्क जाने को यहां से निकलेगी नई सड़क, सेक्टर से गांवों तक मौज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क को सीधे जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। ऐस सिटी गोलचक्कर सेक्टर-तीन के पास से शुरू होने वाली 80 मीटर चौड़ी इस सड़क का काम तीन माह में पूरा होगा।

Mon, 23 March 2026 01:12 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एक्सटेंशन के चार मूर्ति से नॉलेज पार्क जाने को यहां से निकलेगी नई सड़क, सेक्टर से गांवों तक मौज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए 130 मीटर चौड़ी सड़क को सीधे जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। ऐस सिटी गोलचक्कर सेक्टर-3 के पास से शुरू होने वाली 80 मीटर चौड़ी इस सड़क का काम 3 माह में पूरा होगा। इसके अलावा जल निकासी के लिए नाले का भी निर्माण किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, इस सड़क के बनकर तैयार हो जाने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 के पास से 60 मीटर चौड़ी सड़क जो बिसरख, चारमूर्ति चौक और गाजियाबाद को जोड़ती है, उससे नॉलेज पार्क-5 के पास 130 मीटर चौड़ी सड़क पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा।

2200 मीटर होगी नए मार्ग की लंबाई

सेक्टर के लोगों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस नए मार्ग की लंबाई लगभग 2200 मीटर है। बारिश शुरू होने से पहले इस काम को पूरा करने का लक्ष्य है। बता दें कि 130 मीटर सड़क ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को सीधे जोड़ती है। ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इसे शहर के सभी प्रमुख सड़कों से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-16 को भी 130 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है।

एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बढ़ जाएगा ट्रैफिक का दबाव

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाने के बाद ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। इसको देखते हुए 130 मीटर चौड़ी सड़क को जोड़ने के लिए 80 मीटर चौड़ी सड़क का काम तेज कर दिया गया है। मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे आवाजाही आसान हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि 60 मीटर चौड़ी सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा,जो ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली दूसरी सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चारमूर्ति चौक पर अंडरपास बनाने के साथ सड़कों को चौड़ी भी किया जा रहा है।

एनजी रवि कुमार, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या को दूर करने के लिए 60 मीटर चौड़ी सड़क को 130 मीटर सड़क से जोड़ने के लिए ऐस सिटी गोलचक्कर से नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ये अगले कुछ माह में बनकर तैयार हो जाएगी। सुगम आवागमन के लिए अन्य विकल्पों पर भी काम चल रहा है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।