An 18-year-old man committed suicide while talking to his girlfriend on a video call in Delhi. हेलो, लोकेश फांसी लगा रहा है! गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे पर झूल गया युवक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हेलो, लोकेश फांसी लगा रहा है! गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे पर झूल गया युवक

पुलिस के अनुसार, लोकेश के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। लोकेश वजीरपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी मां, 13 साल की बहन और 7 साल के छोटे भाई का इकलौता सहारा था।

Sun, 24 May 2026 10:13 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रजनीश पाण्डेय
share
हेलो, लोकेश फांसी लगा रहा है! गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे पर झूल गया युवक

नई दिल्ली से आत्महत्या का दिल दहला देने वाला बेहद अजीब मामला सामने आया है। यहां के आदर्श नगर के लालबाग इलाके में 18 साल के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड (प्रेमिका) से वीडियो कॉल पर बात करते-करते फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, लोकेश के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। लोकेश वजीरपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपनी मां, 13 साल की बहन और 7 साल के छोटे भाई का इकलौता सहारा था।

लड़की बोली, लोकेश फांसी लगा रहा है…

परिजनों के मुताबिक, लोकेश की मां सरिता रात का खाना खाकर छत पर सोने चली गई थीं। इसी दौरान उनके बेटे की जहांगीरपुरी निवासी एक लड़की (प्रेमिका) से वीडियो कॉल पर बात चल रही थी। अचानक लड़की ने ही सरिता को फोन कॉल कर घबराहट में बताया-हेलो, लोकेश फांसी लगा रहा है!

गेट तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक हो चुकी थी मौत

यह सुनते ही सरिता बदहवास होकर नीचे भागीं, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला। लेकिन तब तक लोकेश फांसी के फंदे पर झूल चुका था। लोगों ने लोकेश को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोकेश मर चुका था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्वालियर में पति ने भाई बनकर पत्नी का किया कन्यादान! आखिर क्यों?

डेड बॉडी के पास नहीं मिला सुसाइड नोट

इसके बाद पुलिस को फोन करके घटना के बारे में सारी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आदर्श नगर पुलिस क्राइम व एफएसएल टीम समेत मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे

लोकेश की गर्लफ्रेंड से हो रही पूछताछ

पुलिस ने आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए लोकेश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी सोशल मीडिया चैट्स व अकाउंट्स खंगाले जा रहे हैं। मृतक की प्रेमिका से भी पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली तंदूर बनी, लेकिन IMD बोला- अभी ‘लू’ नहीं; समझिए Heatwave का पूरा गणित

आपको बताते चलें कि फरीदाबाद में सूरजकुंड क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय महिला और उसका एक वर्षीय बेटा मृत पाए गए हैं। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। दोनों अनखीर गांव के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।