How Giribala Henchmen Tried to Erase Digital Trail in Twisha Sharma Case, Timeline ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे; ये रही टाइमलाइन, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे; ये रही टाइमलाइन

दावा किया जा रहा है कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरीबाला सिंह ने डिजिटल सबूतों को दबाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इस खुलासे के बाद मामले में सबूत मिटाने और जांच को प्रभावित करने की आशंकाएं और गहरी हो गई हैं।

Sun, 24 May 2026 05:52 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे; ये रही टाइमलाइन

भोपाल की मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरीबाला सिंह ने डिजिटल सबूतों को दबाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इस खुलासे के बाद मामले में सबूत मिटाने और जांच को प्रभावित करने की आशंकाएं और गहरी हो गई हैं।

ट्विशा की मौत के बाद कुछ लोग पहुंचे थे ब्यूटी पार्लर

टीवी चैनल टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विशा की मौत के बाद कुछ लोग वकील के कपड़ों में ब्यूटी पार्लर पहुंचे, जहां ट्विशा आखिरी बार देखी गई थीं। आरोप है कि ये लोग ट्विशा से जुड़ी डिजिटल जानकारी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड जुटाने की कोशिश कर रहे थे। उस समय तक ट्विशा के पति समार्थ सिंह फरार बताए जा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? सात सवाल अब तक बने हुए हैं रहस्य

यहां पुलिस भी नहीं पहुंची अब तक…

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस ब्यूटी पार्लर में ट्विशा आखिरी बार गई थीं, वहां पुलिस अब तक औपचारिक पूछताछ के लिए नहीं पहुंची थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जांच एजेंसियों से पहले ये लोग वहां क्यों पहुंचे और वे क्या जानकारी जुटाना चाहते थे।

टाइमलाइन: कैसे जुटाए गए कथित डिजिटल सबूत

  • सुबह 11:35 बजे: गिरीबाला सिंह ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन को फोन किया।
  • दोपहर 1:17 बजे: गिरीबाला की कथित लीगल टीम पार्लर पहुंची।
  • दोपहर 1:21 बजे: एक वकील ने सीसीटीवी ऑपरेटर को कॉल किया।
  • दोपहर 3:39 बजे: सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई।

इसके बाद फुटेज को पेन ड्राइव में ट्रांसफर किए जाने का दावा किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS में क्यों कराना चाहते थे परिजन?

सबूत मिटाने की कोशिश की गई

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड में कई संदिग्ध कॉल्स सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि पर्दे के पीछे से कोई पूरा कम्युनिकेशन नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। इसी वजह से अब यह आशंका जताई जा रही है कि मामले में सबूत मिटाने या जांच को प्रभावित करने की कोशिश की गई हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह ब्यूटी पार्लर ट्विशा के घर से महज 60 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी वजह से वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज को काफी अहम माना जा रहा है।

12 वें दिन दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

इस पूरे मामले के बीच रविवार को एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की टीम ने भोपाल पहुंचकर ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद आखिरकार आज 12 दिन बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा के परिवार ने लंबे समय तक अंतिम संस्कार रोक रखा था। परिवार लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा था। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सचमुच डिजिटल सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई थी, या फिर यह केवल कानूनी तैयारी का हिस्सा था। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-4 डिग्री में रखा ट्विशा का शव खराब हो रहा… कोर्ट ने पुलिस को दिया खास निर्देश
ये भी पढ़ें:फायदे के लिए बनाए संबंध? ट्विशा की सास की ऑडियो टेप से खड़े हुए नए सवाल

12 मई ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं ट्विशा

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन ट्विशा के परिवार ने शुरुआत से ही इसे संदिग्ध बताते हुए दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ट्विशा के पति समार्थ सिंह पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। इस बीच अब डिजिटल सबूतों को लेकर सामने आए नए दावों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।