ग्वालियर में पति ने भाई बनकर पत्नी का किया कन्यादान! आखिर क्यों? ये रही पूरी कहानी
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने भाई बनकर अपनी ही पत्नी का कन्यादान कर दिया। झांसी रोड थाना इलाके के चंद्रवदनी इलाके में ऐसा क्या हुआ कि पति ने ऐसा काम किया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने भाई बनकर अपनी ही पत्नी का कन्यादान कर दिया। झांसी रोड थाना इलाके के चंद्रवदनी इलाके में ऐसा क्या हुआ कि पति ने ऐसा काम किया। दरअसल पूरा मामला लूटपाट से जुड़ा है, जहां पति-पत्नी ने ठगी को अंजाम देने के लिए इस खेल को रचा। वो तो गनीमत रही कि मौके पर उनकी पोल खुल गई और फिर जो हुआ वो दुनिया के सामने है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम चंद्रवदनी है। वह निजी अस्पताल में काम करता है। पीड़ित युवक के पांच भाई हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। परिवार अच्छे रिश्ते की तलाश में था। इसका फायदा उनके पड़ोसी सोनू तिवारी ने उठाया। सोनू तिवारी ने शादी का रिश्ता दिया। युवक और उसके परिवार को ये कहकर फंसाया गया कि लड़की गरीब है। आपको भी शादी करनी है।
शादी कर लो उसका भी घर बस जाएगा। मगर बाद में पता चला कि लड़की शादीशुदा है। सबसे चौंकाने वाली बात ये निकली कि लड़की का जिसने कन्यादान किया, वो लड़की का पति निकला। इस बात के सामने आने के बाद इस घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही हैं कि ठगी करने के लिए लोग रिश्ते-नातों को ताक पर रख रहे हैं। लूट की बात सामने आने पर पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसके बाद लुटेरी दुल्हन समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के तहत केस दर्ज किया गया।
खबर अपडेट हो रही है…




साइन इन