cm yogi takes cognizance of attack on ex muslim youtuber salim wastik orders strict action against attackers बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर, 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक पर हमले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर, 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक पर हमले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सलीम वारसी, ‘सलीम वास्तिक 0007’ के नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल पर 28 हजार सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 26 हजार फॉलोअर हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। इस दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उसकी गर्दन रेतकर पेट में चाकू मारे।

Sat, 28 Feb 2026 10:56 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर, 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक पर हमले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

UP News: चर्चित यूट्यूबर, टीवी पैनलिस्ट और खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ घोषित करने वाले सलीम वास्तिक (YouTuber Saleem Wastik) पर यूपी के गाजियाबाद में चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया है। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में हुई इस वारदात का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

समाज की कुरीतियों में सुधार से जुड़े वीडियो बनाने वाले एक यू-ट्यूबर पर बदमाशों ने शुक्रवार को जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उसकी गर्दन रेतकर पेट में चाकू मारे। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में रहने वाले 50 वर्षीय सलीम वारसी ‘सलीम वास्तिक 0007’ के नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल पर 28 हजार सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 26 हजार फॉलोअर हैं। शुक्रवार सुबह वह कार्यालय में बैठे हुए थे। सलीम तब चर्चा में आए जब उन्होंने खुद को ‘एक्स मुस्लिम’ (Ex-Muslim) घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्लाम पर विवादित बोल वाले X मुस्लिम सलीम पर हमला; दफ्तर में घुसकर गला रेता

यूट्रयूबर सलीम वारसी पर हुए हमले के मामले में सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि यूपी में आतंक या भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून अपना काम करेगा और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कैसे हुआ सलीम वास्तिक पर हमला ?

आसपास के लोगों ने बताया कि करीब साढ़े सात बजे हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाश आए और गाली-गलौज करते हुए चाकू से सलीम पर हमला कर दिया। जीटीबी अस्पताल में गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सलीम के परिजनों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर उन्हें अक्सर जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द केरल स्टोरी 2 का बीफ वाला सीन नहीं था आसान, देखें सलीम बने सुमीत क्या बोले

पुलिस बल तैनात

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के बाद इलाके में एहितियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना को उनके समर्थक उनके बयानों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना बताया है कि हमलावर अज्ञात हैं। पुलिस का है कि इस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।