amity student drowns noida sector 94 pond death नोएडा में तालाब में डूबने से एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में तालाब में डूबने से एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक

मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट के रूप में हुई है। वह एमिटी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था और छठे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था।

Wed, 8 April 2026 07:31 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में तालाब में डूबने से एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत, दोस्तों संग मनाने गया था पिकनिक

नोएडा के सेक्टर-94 इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी हर्षित भट्ट के रूप में हुई है। वह एमिटी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन का छात्र था और छठे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा था।

3 दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

पुलिस के मुताबिक, घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की है। बुधवार को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के पास एक खाली पड़े पुराने निर्माण स्थल पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान सभी छात्र पास में भरे पानी में नहाने उतर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा सेक्टर 62 के पास 2 महीने बंद रहेगी सर्विस रोड, गाजियाबाद के लिए बदलें रूट

हर्षित को नहीं बचा पाए उसके साथी

नहाते समय अचानक हर्षित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पीआरवी टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से हर्षित को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मौजूद जवान

पानी में उतरे दोस्त और फिर…

बताया जा रहा है कि हर्षित को बचाने के प्रयास में उसके साथी भी पानी में उतरे थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बताया कि यह जगह एक पुराना निर्माण स्थल है, जहां पानी भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पिकनिक के दौरान नहाने के लिए पानी में उतरे थे, तभी यह हादसा हुआ।

मौके पर मौजूद दमकल गाड़ी

परिवार में छाया शोक का माहौल

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे असुरक्षित और अनजान स्थानों पर पानी में उतरने से बचें, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की लिमिट हुई दोगुनी, रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेम संबंध में हत्या का शक; 3अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।