Traffic Advisory: नोएडा सेक्टर 62 के पास 2 महीने बंद रहेगी सर्विस रोड, गाजियाबाद के लिए बदलें रास्ता
Traffic Advisory: नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सर्विस रोड (P386 के पास) को 2 महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह मेट्रो का काम बताया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Traffic Advisory: नोएडा सेक्टर 62 के पास गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सर्विस रोड (P386 के पास) को 2 महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह मेट्रो का काम बताया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसकी जानकारी देते हुए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के नियमों को मानने को कहा गया है।
2 महीने बंद रहेगी सर्विस रोड
ट्रैफिक एडवायजरी के मुताबिक, ये सर्विस रोड 9 अप्रैल 2026 से लेकर 10 जून 2026 तक बंद रहेगी। इसके पीछे की वजह है मेट्रो का काम। DMRC के ट्वीट के मुताबिक, मेट्रो लाइन III (नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी) पर काम चल रहा है। इस हिस्से का इस्तेमाल 'train reversal facility' यानि मेट्रो ट्रेन का अपनी दिशा बदलने के लिए किया जाएगा। यहां खास तरह के दो स्टील स्ट्रक्चर लगाए जाएंगे। इसके चलते सर्विस रोड को बंद किया गया है।
वैकल्पिक रास्ते की दी गई सलाह
ट्रैफिक पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पहले से ही अपने सफर की योजना बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। खासतौर पर सेक्टर 62 से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मुख्य हाईवे या अन्य डायवर्जन रूट का उपयोग करना होगा।
ट्रैफिक कर्मियों की माने बात, पहले से तय करें रूट
अधिकारियों ने यह भी कहा है कि मौके पर ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे, जो वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए तय रूट्स का ही इस्तेमाल करें। मेट्रो विस्तार परियोजना के पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, अगले दो महीनों तक यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।





साइन इन