American company to open eye hospital in Greater Noida Knowledge Park-3 UP cabinet approved अमेरिकी कंपनी ग्रेटर नोएडा में यहां खोलेगी आंखों का अस्पताल, UP कैबिनेट ने दी मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी कंपनी ग्रेटर नोएडा में यहां खोलेगी आंखों का अस्पताल, UP कैबिनेट ने दी मंजूरी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में अमेरिकी कंपनी के आंखों का अस्पताल खोलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Wed, 11 March 2026 12:43 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा/लखनऊ
share
अमेरिकी कंपनी ग्रेटर नोएडा में यहां खोलेगी आंखों का अस्पताल, UP कैबिनेट ने दी मंजूरी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस निर्माण इकाई लगाने और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में अमेरिकी कंपनी के आंखों का अस्पताल खोलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में गौतमबुद्ध नगर जिले में निवेश करने वाली तीन कंपनियों को 82 करोड़ 65 लाख रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सब्सिडी एफडीआई, एफसीआई और फॉर्च्यून ग्लोबल 500/फॉर्च्यून इंडिया 500 निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 के तहत प्रदान की जाएगी। ग्रेटर नोएडा में 29,700 वर्ग मीटर भूमि पर अमेरिकी कंपनी मैसर्स विजन सोर्स एलएलपी 209.14 करोड़ रुपये के निवेश से टर्शियरी आई केयर हॉस्पिटल की स्थापना करेगी। लखनऊ में हुई बैठक में कैबिनेट ने कंपनी को विदेशी निवेश पर 65.35 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसी तरह यीडा के मेडिकल डिवाइस पार्क में टीआई मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड 4.48 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 215.20 करोड़ रुपये के निवेश से चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में चौड़ी हो रही 2 KM लंबी यह सड़क, दोनों साइड बनेंगी एक-एक नई लेन

कंपनी को 14.77 करोड़ की सब्सिडी

कंपनी को सब्सिडी के तहत 14.77 करोड़ रुपये की राशि प्रतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। यह राशि केंद्र सरकार की मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के तहत पहले से प्राप्त सब्सिडी को समायोजित करने के बाद मिलेगी। इस निवेश से प्रदेश में मेडिकल डिवाइस निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र का भी विकास होगा।

मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के तहत कंपनी को पहले से केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है। इसी आधार पर एफडीआई नीति के तहत कुल सब्सिडी 41.52 करोड़ रुपये में से पहले प्राप्त सब्सिडी घटाकर शेष राशि यीडा द्वारा कंपनी को प्रतिपूर्ति के रूप में देने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंझावली पुल से फरीदाबाद जाना होगा आसान, ग्रेटर नोएडा में सड़क मरम्मत का काम शुरू

कैबिनेट बैठक में मंजूरी

1. विजन सोर्स एलएलपी टर्शियरी आई केयर हॉस्पिटल में 209 करोड़ का निवेश करेगी

2. मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्र में 215 करोड़ से चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई लगेगी

3. प्राधिकरण टीआई मेडिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को सब्सिडी के तहत 14.77 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति देगा

डिवाइस पार्क बन रहा

मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना है। सभी प्रकार की लैब निर्माण में एक वर्ष का समय लगेगा। यह डिवाइस पार्क 350 एकड़ में विकसित हो रहा है। इसमें अब तक 101 भूखंडों का आवंटन हो चुका है, जबकि एक कंपनी ने उपकरणों का उत्पादन भी शुरू कर दिया है। एमडीपी को पहले मार्च 2026 तक पूरा कराने की योजना थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में 2 नए कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी; कहां से रूट, किन सेक्टरों को लाभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।