Manjhawali bridge se Faridabad jana hoga aasan Greater Noida ke Techzone IT City sector road repairing shuru मंझावली पुल से फरीदाबाद जाना होगा आसान, ग्रेटर नोएडा के इस सेक्टर में सड़क मरम्मत का काम शुरू, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मंझावली पुल से फरीदाबाद जाना होगा आसान, ग्रेटर नोएडा के इस सेक्टर में सड़क मरम्मत का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी से वीवो कंपनी तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जगनपुर गांव से होते हुए यमुना नदी पर बने मंझावली पुल से जुड़ती है। इस पुल के बन जाने से फरीदाबाद जाना आसान होगा।  

Mon, 9 March 2026 07:45 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा/फरीदाबाद
share
मंझावली पुल से फरीदाबाद जाना होगा आसान, ग्रेटर नोएडा के इस सेक्टर में सड़क मरम्मत का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी से वीवो कंपनी तक सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जगनपुर गांव से होते हुए यमुना नदी पर बने मंझावली पुल से जुड़ती है। इस पुल के बन जाने से फरीदाबाद जाना आसान होगा। इससे इलाके में आवागमन सुगम हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अनुमति लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंझावली पुल बनकर तैयार हो गया है। ग्रेटर नोएडा की तरफ संपर्क मार्ग का काम पूरा होने का इंतजार है। इसके बाद फरीदाबाद पहुंचना आसान हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक रोड के लिए 16 गांव की जमीन लेगा यीडा

टेक्जोन आईटी सिटी सेक्टर में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने का काम जारी

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, 511 एकड़ में विकसित किए गए सेक्टर टेक्जोन आईटी सिटी में 6 से अधिक आईटी कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इनमें से 3-4 कंपनियां चालू हो गई हैं। सेक्टर में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है, ताकि आवंटियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। यहां 12 एमएलडी क्षमता के सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) के निर्माण की तैयारी भी चल रही है। इसका टेंडर जारी किया जा चुका है। सेक्टर में आसानी से पहुंचा जा सके, इसके लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। प्राधिकरण से अनुमति लेकर पीडब्ल्यूडी ने सेक्टर आईटी सिटी के गोलचक्कर से औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक -6 स्थित वीवी कंपनी तक चार लेन की सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, उक्त मार्ग क्षेत्र के जगनपुर होते हुए मंझावली पुल को जोड़ता है।

तीन किलोमीटर लंबी है सड़क

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का समय नजदीक आता देख प्राधिकरण ने भी उन सड़कों को चौड़ी करने व मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है, जिस पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि सेक्टर आईटी सिटी से जगनपुर होते हुए मंझावली पुल को जोड़ने वाली सड़क की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर है। सड़क की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में 10 वर्षों में बसा दी गईं 1000 अवैध कॉलोनियां, जांच में हुआ खुलासा

अनुमति के बाद काम शुरू

ग्रेटर नोएडा को सीधे फरीदाबाद से जोड़ने वाले मंझावली पुल का उद्घाटन होने और नोएडा एयरपोर्ट चालू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सेक्टर आईटी से वीवी कंपनी तक सड़क की मरम्मत अपने हिसाब से कराने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया है।

बस-वे का काम तेज

सुगम आवागमन के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ बस-वे का काम तेज कर दिया गया है। यह काम अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। बस-वे के लिए दोनों तरफ 3-3 लेन की सड़क बनाई जा रही है। साथ ही आईटी सिटी में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पुल बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के इन इलाकों से गुजरेगा ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड,1550 करोड़ का बजट मंजूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।