noida metro aqua line two new corridor route stations location which sectors will get benefit नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 2 कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी तेज; कहां से होंगे रूट, किन सेक्टरों को फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 2 कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी तेज; कहां से होंगे रूट, किन सेक्टरों को फायदा

नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और डिपो से बोडाकी रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो का निर्माण शुरू करने को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के मध्य तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

Sun, 1 March 2026 10:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 2 कॉरिडोर पर मेट्रो चलाने की तैयारी तेज; कहां से होंगे रूट, किन सेक्टरों को फायदा

नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन और डिपो से बोडाकी रूट पर एक्वा लाइन मेट्रो का निर्माण शुरू करने को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च के मध्य तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

ये हैं एक्वा लाइन मेट्रो के नए रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 14 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो रूट की योजना को मंजूरी प्रदान की गई थी। मेट्रो का यह कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं। इस कॉरिडोर पर प्रस्तावित स्टेशन हैं:- बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर 97, नोएडा सेक्टर 105, नोएडा सेक्टर 108, नोएडा सेक्टर 93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किनारे से निकलने वाले इस मेट्रो रूट के निर्माण पर 2254.35 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। इस कॉरिडोर के चालू होने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क 61.62 किमी का हो जाएगा।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक 2.6 किलोमीटर रूट को भी पहले ही केंद्र से अनुमति मिल चुकी है। इस रूट पर 416 करोड़ 34 लाख रुपये निर्माण लागत अनुमानित है। दो नए मेट्रो स्टेशन जुनपत गांव और बोड़ाकी बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एक्सप्रेसवे और मेट्रो रूट के किनारे प्लॉट होंगे सस्ते, क्या है वजह

एनएमआरसी जल्द जारी करेगा टेंडर

ऐसे में इन दोनों लाइन का काम शुरू करने के लिए एनएमआरसी सबसे पहले टेंडर जारी करेगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए एनएमआरसी ने आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रूट प्रस्तावित होने के चलते सेक्टर-51 से किसान चौक तक 7.5 किलोमीटर के मेट्रो रूट की तैयारी की हुई है। इस रूट पर प्रस्तावित 5 मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। एनएमआरसी के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस रूट को भी अगले एक महीने में केंद्र से मंजूरी मिल जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर घटे वाहन, 7 दिन में 10% से ज्यादा कमी

इन सेक्टरों को होगा फायदा

बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर 142 तक कॉरिडोर का निर्माण यहां के अवसंरचना विकास में एक बड़ी तरक्की है और शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार के तौर पर काम करेगा। नई योजना पूरी होने से सार्वजनिक परिवहन में काफी सुधार होगा। इसका मकसद नोएडा के खास क्षेत्र को जोड़ना है, जिसमें कई वाणिज्यिक केंद्र जैसे सेक्टर-142 में उन्नत व्यापार पार्क, सेक्टर-98 में स्काईमार्क वन मॉल, सेक्टर-93 में मॉल ऑफ नोएडा, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट, सेक्टर-157 में टीसीएस, सेक्टर-126 में हैवेल्स, सेक्टर-132 में इंफोसिस, सेक्टर-135 में कॉग्निजेंट, सेक्टर-132 में एडोब और सेक्टर-127 में ओरेकल शामिल हैं। इस मार्ग पर कई बहुराष्ट्रीय निगम या बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) केंद्र स्थित हैं। इसके साथ इस कॉरिडोर में सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी, सेक्टर-91 में पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-44 में महामाया बालिका इंटर कॉलेज जैसे शैक्षिण संस्थान, सेक्टर-128 में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जैसे स्वास्थ्य केंद्र, बॉटैनिकल गार्डन, सेक्टर-93 पार्क जैसे बड़े पर्यटन स्थल हैं।

(वार्ता के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।