akhilesh yadav targets up government over surya chauhan chirag tyagi anushka pal murder cases सूर्या चौहान समेत 4 हत्याकांड गिनाकर अखिलेश ने पूछा- क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सूर्या चौहान समेत 4 हत्याकांड गिनाकर अखिलेश ने पूछा- क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड से प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सूर्या समेत अन्य हत्याकांड का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा- क्या यूपी में गृह मंत्रालय है या फिर… 

Tue, 2 June 2026 05:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
सूर्या चौहान समेत 4 हत्याकांड गिनाकर अखिलेश ने पूछा- क्या UP का गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है?

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के बाद से पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस कांड समेत अन्य का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर किए गए ट्वीट में लिखा- "ये उप्र की कानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है।" इसके साथ ही गृह मंत्रालय को लेकर तंज भी कसा है। जानिए पूर्व सीएम ने किन हत्याकांड का जिक्र किया है।

क्या गृह मंत्रालय अंडरग्राउंड हो गया है? अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपने एक्स ट्विट में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए हत्याकांड का जिक्र किया है। इसके साथ ही यूपी सरकार पर तंज भी कसा है। उन्होंने लिखा- "पश्चिमी उप्र में एशियन गेम्स में चयनित पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या, सूर्या चौहान और एक दूध व्यापारी की हत्या, उप्र की कानून व्यवस्था के ठप्प होने का प्रतीक है।" इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा- “‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या या अपराधियों के दुस्साहस को देखकर अंडरग्राउंड हो गया है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘इसकी कहानी खत्म कर दे’- असद को पिता नवाब ने सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था

अखिलेश के ट्वीट में किन हत्याकांड का जिक्र

  • पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में रहने वाले चिराग त्यागी एक पैरा एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता थे। उनकी हत्या कर दी गई है। उनका शव हिंडन क्षेत्र स्थित साईं उपवन में शनिवार को मिला था। चिराग त्यागी ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के लिए भी क्वालिफाई किया था। पुलिस रिपोर्ट में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे की वजह खेल प्रतिस्पर्धा और एशियन गेम्स के चयन को लेकर पैदा हुई रंजिश थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोनी में 3 दिन से लापता डेयरी संचालक; 7 खोखे, खून और बाइक मिलने से हत्या का शक
  • राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या

दूसरी घटना मेरठ में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी रहीं 17 वर्षीय अनुष्का पाल उर्फ रिया से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक, कुछ पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फास्ट फूड स्टॉल संचालक ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे करीब डेढ़ महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

  • सूर्या चौहान की चाकू गोदकर हुई हत्या

तीसरी घटना गाजियाबाद की है। यहां 11वीं के छात्र सूर्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे। मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया, जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया। और फिर उसकी मौत हो गई। घटना में शामिल मुख्य आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। जबकि इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पूछताछ जारी है।

  • दूध व्यापारी की हत्या

चौथी घटना में दूध व्यापारी की हत्या का जिक्र किया है। दरअसल, ये मामला लोनी का है। यहां एक डेयरी संचालक घर से खल लेने के लिए निकला था, लेकिन फिर अंडरपास के निकट से गायब हो गया। वहां उसकी बाइक, 7 कारतूस, चप्पल और खून के निशान मिले थे। करीब 4 दिन से लापता युवक अब तक नहीं मिला है। अंडरपास के निकट मिले सामान के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने एक कार को सीसीटीवी में देखा। आशंका है कि इसी कार से डेयरी संचालक को मारने के बाद उठाकर ले जाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा ने जिस बेल्ट से फंदा लगाया, वो कहां हो गई थी गायब? CBI ने सब बताया
ये भी पढ़ें:सूर्या हत्याकांड के बाद अब दिल्ली में मर्डर, 25 साल के साहिल को चाकु से गोद डाला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।