aap takes credit of raghav chadha parineeti chopra marriage राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी AAP ने लिया, कहा- कोई पूछता नहीं, Ncr Hindi News - Hindustan
More

राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी AAP ने लिया, कहा- कोई पूछता नहीं

आम आदमी पार्टी (आप) में सबसे बड़ी टूट का सूत्रधार बने राघव चड्ढा पर अरविंद केजरीवाल का दल बहुत आक्रामक है। ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्ढा की परिणीति से शादी ही इसलिए हो पाई क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।

Mon, 27 April 2026 04:58 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट भी AAP ने लिया, कहा- कोई पूछता नहीं

आम आदमी पार्टी (आप) को अब तक का सबसे बड़ा झटका देने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अरविंद केजरीवाल के दल के बीच इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप चरम पर है। शुक्रवार को 'आप' के संसदीय दल में टूट का ऐलान करने वाले राघव चड्ढा जहां अपनी पुरानी पार्टी को कोस रहे हैं तो दूसरी तरफ से उन्हें एहसान गिनाते हुए 'गद्दार' के रूप में पेश किया जा रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की परणीति चोपड़ा से शादी का भी क्रेडिट ले लिया है।

दरअसल, राघव चड्ढा ने सोमवार को एक बार फिर एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया कि क्यों उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। राघव ने कहा कि वह सीए का करियर छोड़कर राजनीति में आए और एक पार्टी के संस्थापक सदस्य बने। पार्टी को 15 साल दिए और खून पसीने से सींचा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का माहौल जहरीला हो गया है और कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथ में फंसकर रह गई है जो देश के लिए नहीं अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। राघव ने कहा कि उनके पास राजनीति छोड़ने, पार्टी में रहकर चीजें ठीक करने और अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक राजनीति के तीन विकल्प थे। राघव ने कहा कि इस दौरान माहौल खराब होने पर नौकरी बदलने का उदाहरण देते हुए कहा, 'आप जहां नौकरी करते हैं वहां का माहौल यदि जहरीला हो जाए, अगर आपको वहां काम करने से रोका जाए, आपकी मेहनत को दबाया जाए, चुप कराया जाए तो आप क्या काम कर पाएंगे। ऐसे में कार्यस्थल को बदलना ही बेहतर होता है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन

आप ने कहा- नौकरी बदलते हुए नोटिस दिया जाता है, बर्बाद करने की साजिश नहीं

राघव चड्ढा के इस वीडियो का जवाब देने के लिए 'आप' के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज भी वीडियो के जरिए ही हाजिर हुए। उन्होंने भाजपा में शामिल हो चुके चड्ढा को जवाब देते हुए कहा कि नौकरी बदलते हैं तो विचारधारा का कुछ लेनादेना नहीं होता है, लेकिन पार्टी में विचारधारा की वजह से जुड़ते हैं। भारद्वाज ने यह भी कहा कि कंपनी बदलते समय लोग तीन महीने का नोटिस देते हैं, जो भी नॉलेज है उसका ट्रांजिशन कराते हैं। यह करना दायित्व होता है। नौकरी छोड़ते हुए लोग उसे बर्बाद करने की साजिश नहीं करते हैं। ईडी का शिकंजा कसने पर तय किया कि भाजपा में जाएंगे और किसी को बताया नहीं।

राघव चड्ढा की छवि बनाने में मदद कर रही थी केंद्र सरकार: भारद्वाज

आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राघव चड्ढा ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश की। उन्होंने अपनी एक अलग छवि बनाने की कोशिश की और इसमें भाजपा सरकार मदद कर रही थी। जो भी मुद्दे केंद्र सरकार के पाइपलाइन में थे, एयरपोर्ट पर सस्ते समोसे, रिचार्ज नियम, गिग वर्कर्स के लिए काम, केंद्र सरकार की ओर से राघव को बताया जाता था कि इन मुद्दों को उठाएं और तुरंत उस पर काम होगा तो उनकी छवि बनेगी। भाजपा और केंद्र के साथ मिलकर यह साजिश की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा के BJP में जाते ही कोठी नंबर 50 की क्यों चर्चा?

शादी इसलिए हो पाई कि आप ने राज्यसभा सदस्य बनाया: सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का क्रेडिट भी अपनी पार्टी को देते हुए कहा कि यदि वह राज्यसभा सांसद नहीं होते तो कोई नहीं पूछता। भारद्वाज ने कहा, ‘आपको पार्टी छोड़नी थी, छोड़ सकते थे, लोग आपको गाली नहीं देते। गाली इसलिए दी जा रही है कि आपने अपनी पार्टी जिसने आपको सबकुछ दिया, आज आपकी शादी भी हो पाई है ना, तो इसलिए कि आप राज्यसभा के सदस्य बनाए गए, वरना कोई नहीं पूछता आपको। आपने उस पार्टी से कोई भी नाराजगी हो आपकी, आपने पूरी साजिश की। पूरी टीम को आप तोड़कर ले गए। कितनी ही दलीलें दीजिए लोग आपको गालियां सही दे रहे हैं।’ गौरतलब है कि राघव और ऐक्ट्रेस परिणीति की शादी सितंबर 2023 में हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा से चाय का न्योता; कैसे टूटने से बचा पंजाब में AAP का इकलौता RS सांसद?
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।