Raghav Chadha Instagram video share tells the reason why he left aap and joined bjp राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन

आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक पत्र भेजकर उच्च सदन के उन सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया है। सिंह ने दावा किया कि राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा उठाया गया कदम दल-बदल के समान है।

Mon, 27 April 2026 11:49 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए राघव चड्ढा ने अब दल बदल की वजहें भी बता दी हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि आप अब भ्रष्ट लोगों के हाथों में हैं और वहां काम करने के लायक माहौल नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वह अब भी जनता के मुद्दों को वैसे ही संसद में उठाते रहेंगे। शुक्रवार को चड्ढा समेत 6 राज्यसभा सांसदों ने आप को अलविदा कह दिया था।

चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन दिनों से आप सभी के बहुत मैसेज आ रहे हैं। आप में से बहुत से लोग मुझे बधाई दे रहे हैं, शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे की वजहें जानना चाह रहे हैं...।'

राघव चड्ढा ने AAP क्यों छोड़ी

उन्होंने कहा, 'दोस्तों राजनीति में आने से पहले मैं एक प्रैक्टिसिंग सीए था, मेरे सामने एक बेहतरीन करियर था। लेकिन मैं उस करियर को छोड़कर राजनीति में आया। अपने करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया था। एक पार्टी का संस्थापक सदस्य बना। जिस पार्टी को मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए। अपने खून पसीने से, मेहनत से इस पार्टी को सींचा, लेकिन आज यह पार्टी वो पुरानी वाली पार्टी नहीं रह गई है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा से चाय का न्योता; कैसे टूटने से बचा पंजाब में AAP का इकलौता RS सांसद?

'संसद में बोलने से रोकते हैं'

राज्यसभा सांसद ने कहा, 'इस पार्टी में आज एक टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट है। आपको काम करने से रोका जाता है, संसद में बोलने से रोका जाता है। यह राजनीतिक पार्टी आज कुछ भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है। जो अब देश के लिए नहीं, अपने निजी फायदे के लिए काम करते हैं। पिछले कुछ सालों से मैं ऐसा फील कर रहा था। शायद मैं गलत पार्टी में सही आदमी था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव नहीं, इस MP ने दिया केजरीवाल को सबसे बड़ा झटका; भरोसा था नहीं छोड़ेंगे साथ

3 ऑप्शन बताए

चड्ढा ने कहा, 'इसी के चलते मेरे सामने सिर्फ तीन विकल्प थे।' उन्होंने कहा, 'पहला कि मैं राजनीति ही छोड़ दूं। दूसरा, मैं इसी पार्टी में रहूं और चीजें ठीक करने की कोशिश करूं, जो हुआ नहीं। तीसरा, मैं अपनी एनर्जी और अनुभव लेकर सकारात्मक राजनीति करूं। एक और प्लेटफॉर्म के साथ, एक और पार्टी के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति करूं।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए मैंने अकेले ने नहीं, मेरे साथ 6 और सांसदों ने फैसला लिया कि हम इस राजनीतिक दल से रिश्ता तोड़ देंगे। एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते।' चड्ढा ने कहा, 'वो अगनित लोग, जो शिक्षित थे और इस राजनीतिक दल के सपने के साथ जुड़े थे। वो सब इस पार्टी को छोड़कर चले गए। क्या वो सब गलत हो सकते हैं।'

वैसे ही मुद्दे उठाते रहेंगे

सांसद ने कहा, 'मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं आपकी परेशानियों को लगातार और एनर्जी के साथ और जोश के साथ उठाऊंगा। अच्छी बात है कि अब हम उन परेशानियों के समाधान भी खोज पाएंगे और लागू करा पाएंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा के BJP में जाते ही कोठी नंबर 50 की क्यों चर्चा?

AAP कार्रवाई की तैयारी में

आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन को एक पत्र भेजकर उच्च सदन के उन सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया है। सिंह ने दावा किया कि राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा उठाया गया कदम दल-बदल के समान है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पार्टी इस मामले में कानूनी कदम उठाएगी।