AAP hits back following the split of party says the people of Punjab will not forgive पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की, पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी; टूट पर AAP का पलटवार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की, पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी; टूट पर AAP का पलटवार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। इन सबको आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता को काफी प्यार दिया। लेकिन इन सभी ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

Fri, 24 April 2026 04:19 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की, पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी; टूट पर AAP का पलटवार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया। सांसद बनाया। क्या-क्या नहीं दिया। अब वो भाजपा की गोद में चले गए। संदीप पाठक को राज्यसभा में भेजा। इन सबको आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता को काफी प्यार दिया। लेकिन इन सभी ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है। आप सांसद ने कहा कि पंजाब की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षडयंत्र

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ऑपरेशन लोटस, घटिया राजनीति का खेल और पंजाब के भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षडयंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री देने का काम करती है, वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है, 30 साल से जिन नहरों में पानी नहीं गया था, उन नहरों में पानी पहुंचाने का काम करती है। दलित समाज से आने वाली महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए महीना और माताओ-बहनों के खातों में हर महीने एक हजार रुपए देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राघव चड्ढा ने 21 दिन पहले ही दे दिया था AAP में 'सैलाब' का संकेत, सच निकली बात

पंजाब की जनता के साथ धोखा

आप नेता ने कहा कि पंजाब किसी व्यक्ति जब गंभीर बीमारी हो जाए तो मान सरकार 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराती है। ऐसा बेहतरीन काम करने वाली भगवंत मान सरकार को भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रोकने, तोड़ने और सरकार के काम को बाधित करने का काम किया है। पंजाब की जनता के साथ धोखा देने का काम किया है।

सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए

आप सांसद ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 7 सांसदों को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन सातों नाम को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया, सांसद बनाया, क्या-क्या नहीं दिया। पंजाब के लोगों कितना प्यार दिया। उन्हें राज्यसभा में पहुंचाया। अब भाजपा की गोदी में पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरभजन सिंह, राघव चड्ढा से नए डिप्टी लीडर तक, कौन-कौन छोड़ गया AAP

पंजाब के लोग माफ नहीं करेंगे

संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा में पहुंचने का मौका मिला। पार्टी ने बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं। हमारे राजेंद्र गुप्ता को पार्टी ने कहां से कहां पहुंचाया। विक्रम साहनी, अशोक मित्तल, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह, इन सबको आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने जमीन से उठाकर देश की संसद में पहुंचाने का काम किया। लेकिन, इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारने का काम किया है। पंजाब के साथ गद्दारी करने का काम किया है। पंजाब के लोगों को धोखा देने का काम किया है। जनता के लिए काम करने वाली भगवंत सरकार के कामों को रोकने का काम किया है। इनको कभी पंजाब के लोग माफ नहीं करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी आवाज बंद कर दी गई; राघव चड्ढा के AAP पर गंभीर आरोप, PM मोदी की खूब की तारीफ

ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा

आप नेता ने कहा कि वहअमित शाह और नरेंद्र मोदी से कहना चाहते हैं कि ये घिनौना खेल जो पंजाब की जनता के साथ आपने खेला है, भगवंत मान की सरकार के काम को रोकने का, उन्हें बाधित करने का जो आपने प्रयास किया है, आपको भी इस धोखेबाजी के लिए पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आप नेता ने कहा कि आज मन बहुत दुखी है, व्यथित है क्योंकि भगवंत मान की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसके साथ ऑपरेशन लोटस खेला जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।