pm modi on israel iran war advice to opposition cms meeting corona remark कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात हुई..., विपक्षी दलों से एक विनती भी; पीएम मोदी ने क्या बताया?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात हुई..., विपक्षी दलों से एक विनती भी; पीएम मोदी ने क्या बताया?

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध से पैदा हुए संकटों पर विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए बताया कि कल मेरी देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी का जिक्र भी किया।

Sat, 28 March 2026 01:38 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बात हुई..., विपक्षी दलों से एक विनती भी; पीएम मोदी ने क्या बताया?

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध से पैदा हुए संकटों पर विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए बताया कि कल मेरी देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी का जिक्र भी किया। पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान पैदा हुए संकट के समय अफवाहें फैलाने वालों पर भी निशाना साधा।

देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई

पीएम मोदी ने कहा- अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों से सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से लंबी चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा- बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी से फिर कहूंगा- हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ और मिल-जुलकर इस संकट से निपटना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैंने सिर्फ पर्दा हटाया, उद्घाटन आप करें- नोएडा एयरपोर्ट पर PM मोदी की खास अपील

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से क्या विनती की

पीएम मोदी बोले, ये पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। मैं यूपी के, देश के सभी राजनीतिक दलों से विनतीपूर्वक कहना चाहता हूं कि इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हक में है, जो भारतीयों के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है।

कोरोना महामारी का जिक्र करके क्या बोले पीएम

इसके बाद पीएम मोदी ने देश की व राजनीति के लिए गलत बयानबाजी करने वाले राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। इसके बाद पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- कोरोना महामारी के दौरान कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, वैक्सीन को लेकर झूठ बोले ताकि सरकार का काम मुश्किल हो, देश को नुकसान हो- परिणाम क्या हुआ- जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया। ठुकरा दिया।

यूपी का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए अन्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में 11,282 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट चार चरणों में पूरा होगा जिसकी कुल अनुमानित लागत 29,560 करोड़ रुपये है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल, कई केंद्रीय और राज्य मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के व्यापक और बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। इसमें सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से लेकर हजारों पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके पास 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे, जिससे जेवर उत्तर भारत के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में स्थापित हो जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।