A school Girl jumps onto track at Delhi metro station due to stress related to board exams बोर्ड परीक्षा का इतना ज्यादा तनाव, डर के मारे दिल्ली में मेट्रो ट्रैक पर छात्रा ने लगाई छलांग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बोर्ड परीक्षा का इतना ज्यादा तनाव, डर के मारे दिल्ली में मेट्रो ट्रैक पर छात्रा ने लगाई छलांग

पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में दोपहर करीब एक बजे एक PCR कॉल मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत स्टेशन पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की को बचा लिया गया था।

Fri, 13 March 2026 10:06 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
बोर्ड परीक्षा का इतना ज्यादा तनाव, डर के मारे दिल्ली में मेट्रो ट्रैक पर छात्रा ने लगाई छलांग

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक स्कूली छात्रा ने मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगा दी। हालांकि वहां मौजूद मेट्रो कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की मुस्तैदी की वजह से छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया, और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के तनाव की वजह से उसने यह कदम उठाया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद मेट्रो कर्मचारियों और यात्रियों ने जब लड़की को ट्रैक पर देखा, तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की को बहुत तेजी के साथ बाहर निकाला गया और उसे मेडिकल सहायता दी गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया

उधर पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में दोपहर करीब 12:58 बजे एक PCR कॉल मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत स्टेशन पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की को बचा लिया गया था और इसके बाद उसे द्वारका के इंदिरा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में 14 और 15 मार्च को नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी किया अलर्ट

घटना में लड़की को दोनों घुटनों पर लगी चोट

पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने बताया कि वह अपनी चल रही बोर्ड परीक्षाओं के कारण बहुत ज्यादा तनाव में थी और इसी दबाव के चलते उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी थी। पुलिस ने बताया कि जब लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब वह होश में थी और उसके दोनों घुटनों पर चोटें आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सफाई के लिए दिल्ली को नई सौगात, ड्रेनों में उतारीं गईं एक्सकेवेटर मशीनें

पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने आगे बताया कि इस घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंगर सेवा पर असर पड़ रहा; LPG को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।