Due to the annual flushing programme water supply will affected on 14 n 15 March in Delhi 14 और 15 मार्च को दिल्ली के इन सब इलाकों में रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

14 और 15 मार्च को दिल्ली के इन सब इलाकों में रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट

फ्लशिंग के काम की वजह से लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पहले ही पर्याप्त मात्रा में जरूरत का पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

Sat, 14 March 2026 09:31 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
14 और 15 मार्च को दिल्ली के इन सब इलाकों में रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट

आने वाले भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की कमी का सामना ना करना पड़े इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड इन दिनों अपने विभिन्न जलाशयों की सफाई के काम में लगा हुआ है। इसी कड़ी में जल बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह अगले दो दिन भूमिगत जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में सालाना फ्लशिंग का काम करेगा। जिसके चलते 14 और 15 मार्च को दिल्ली शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। डीजेबी के अनुसार इस दौरान शहर के करीब 15 इलाकों में रहने वाले लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ सकता है।

फ्लशिंग के काम की वजह से लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए जल बोर्ड ने खेद जताया है, साथ ही प्रभावित इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पहले ही पर्याप्त मात्रा में जरूरत का पानी स्टोर करके रखने की सलाह दी है। हालांकि लोगों की परेशानी को कम करने के लिए जल बोर्ड ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर फोन करते हुए टैंकर मंगवाए जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में प्यासी नहीं रहेगी दिल्ली, रेखा सरकार ने बनाया तगड़ा समर एक्शन प्लान

14 मार्च को जिन इलाकों में नहीं आएगा पानी:

(1) BB ब्लॉक ईस्ट शालीमार बाग BPS

(2) AJ ब्लॉक शालीमार बाग BPS

(3) मिलनसार अपार्टमेंट, पश्चिम विहार

(4) BG-6, महालक्ष्मी अपार्टमेंट

(5) 180 SFS फ्लैट्स, अशोक विहार

(6) रमेश नगर

(7) कीर्ति नगर

(8) मानसरोवर गार्डन और सरस्वती गार्डन पंजाबी बाग

(9) मादीपुर

(10) पॉकेट-9A डीडीए फ्लैट्स, जसोला विहार

(11) ब्लॉक-11 कालकाजी

(12) LIG डीडीए फ्लैट कालकाजी

15 मार्च को जिन इलाकों में नहीं आएगा पानी:

(1) A2/LIG एकता अपार्टमेंट

(2) पश्चिम विहार

(3) आशीर्वाद अपार्टमेंट

दिल्ली के इन इलाकों में 14 व 15 मार्च को जलसंकट, देखिए कहां-कहां नहीं आएगा पानी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आने वाले ट्रकों पर लगेगा ज्यादा चार्ज, सुप्रीम कोर्ट ने दे दी मंजूरी

इन नंबरों पर कॉल करके मंगवाए जा सकते हैं पानी के टैंकर:

सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB> 1916, 22374834

ग्रेटर कैलाश-1 जल आपातकाल> 011-29234746/29234747

जल सदन जल आपातकाल> 011-29819035/29814106

सरिता विहार जल आपातकाल> 011-299418

छतरपुर जल आपातकाल> 011-65437020

अशोक विहार जल आपातकाल> 011-24306089

पश्चिम विहार जल आपातकाल> 011-25274679, 25275259, 25275260

पंजाबी बाग जल आपातकाल> 011-25223658

जल आपातकाल नंबर> 1916

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तम नगर हत्याकांड में NHRC ने लिया ऐक्शन, CP और DM को नोटिस जारी किया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।