Delhi gurdwara body writes to Government seeks steady LPG cylinder supply for langars लंगर सेवा पर असर पड़ रहा; LPG को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, क्या की मांग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

लंगर सेवा पर असर पड़ रहा; LPG को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, क्या की मांग

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। इस पत्र में एलपीजी सिलेंडरों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मांगी है

Fri, 13 March 2026 07:31 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share
लंगर सेवा पर असर पड़ रहा; LPG को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, क्या की मांग

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। इस पत्र में एलपीजी सिलेंडरों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मांगी है ताकि लंगर सेवा बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखे पत्र में डीएसजीएमसी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण गुरुद्वारों में लंगर सेवा प्रभावित हुई है क्योंकि गैस एजेंसियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति 'रोक दी गई' है। डीएसजीएमसी के एक पदाधिकारी ने कहा कि बड़े गुरद्वारों में पाइपलाइन के जरिए नेचुरल गैस की आपूर्ति तो है, लेकिन छोटे गुरुद्वारों में लंगर की रसोई चलाने के लिए एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भरता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के कई इलाकों में गैस की दिक्कत, बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

डीएसजीएमसी दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1971 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है, जो सिखों के धार्मिक मामलों और शहर के गुरुद्वारों के रखरखाव की देखरेख करता है। यह संस्था राजधानी में शीशगंज साहिब, रकाबगंज और बंगला साहिब समेत कई बड़े गुरुद्वारों के प्रबंधन की देखरेख करती है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन कराया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 14 और 15 मार्च को रहेगा जलसंकट, इतने इलाकों में नहीं आएगा पानी

इस पत्र पर डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह कहलों ने साइन किए हैं। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को जनता को आश्वासन दिया कि शहर में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और पाइपलाइन से आने वाली नेचुरल गैस की सप्लाई सामान्य है। उसने उनसे आग्रह किया कि वे घबराकर खरीददारी या जमाखोरी न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन पहले उद्घाटन और 1000 मीटर केबल चोरी, दिल्ली मेट्रो हांफने लगी

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और अधिकारी एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए कड़ी जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।