A father who came to rescue his son was shot dead in New Delhi. नई दिल्ली में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की गोली मारकर हत्या, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नई दिल्ली में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोर से मारपीट के बाद उसे बचाने पहुंचे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tue, 17 Feb 2026 11:22 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, राजन शर्मा
share
नई दिल्ली में बेटे को बचाने पहुंचे पिता की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार शाम 15 वर्षीय किशोर से मारपीट के बाद उसे बचाने पहुंचे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मोहम्मद उमरदीन अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहता है। इनके परिवार में पिता अब्दुल रशीद के अलावा दो भाई, पत्नी राबिया, चार बेटी व एक बड़ा बेटा तहजीम है। तहजीम दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके फिलहाल पेपर चल रहे हैं। वह बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन पढ़ता है।

मंगलवार शाम को छात्र तहजीम शाम को पढ़ाई के बाद घर लौट रहा था। ए-2 ब्लॉक स्थित बड़े स्कूल के पास उसने देखा कि कुछ लड़के उसके तीन दोस्तों की पिटाई कर रहे हैं। तहजीम को देखते ही आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। घबराए किशोर ने तुरंत अपने पिता मोहम्मद उमरदीन को फोन कर मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही उमरदीन अपनी पत्नी राबिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में SHO ने CPR देकर संसद भवन के पास बेहोश ड्राइवर की जान बचाई
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 31 मार्च तक 7000 कक्षाएं होंगी AI इनेबल्ड
ये भी पढ़ें:झारखंड में हर साल 500-700 बच्चे हो रहे लापता, BJP प्रवक्ता ने साधा निशाना

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और पहले हवा में कई राउंड फायर किए। आरोपियों ने इसी दौरान उमरदीन के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल उमरदीन को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। किशोर और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं। उधर, वारदात के बाद परिवार में मातम पसरा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।