500-700 children go missing every year in Jharkhand, BJP spokesperson targets Soren government on human trafficking झारखंड में हर साल 500-700 बच्चे हो रहे लापता, मानव तस्करी पर BJP प्रवक्ता ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में हर साल 500-700 बच्चे हो रहे लापता, मानव तस्करी पर BJP प्रवक्ता ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य में बच्चों के अपहरण, लापता होने और मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है।

Tue, 17 Feb 2026 08:40 PMRatan Gupta वार्ता, रांची
share
झारखंड में हर साल 500-700 बच्चे हो रहे लापता, मानव तस्करी पर BJP प्रवक्ता ने सोरेन सरकार पर साधा निशाना

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य में बच्चों के अपहरण, लापता होने और मानव तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है। शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।उन्होंने कहा कि झारखंड से हर वर्ष औसतन 500 से 700 नाबालिग बच्चे लापता हो रहे हैं। जिनमें से कई का अब तक कोई पता नहीं चल सका।

शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2022 में आंकड़ों के अनुसार टाटा से 122,गुमला से 52, लोहरदगा से 36 ,चाईबासा से 39, रांची से 29 और पलामू से 46 नाबालिगो के लापता होने की रिपोर्ट हुई। वर्ष 2024 में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 236 नाबालिग़ बच्चे ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुए।अभी भी हजारों बच्चे ट्रेसलेस है और पुलिस इनका पता लगाने में विफल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पढ़ाई ने मेरे खालीपन को भरा… 78 की उम्र में महिला ने किया मराठी में MA;
ये भी पढ़ें:दिल्ली ट्रिब्यूनल का फैसला: सड़क हादसे में मृत कर्मी के परिवार को 1.53 करोड़

शाहदेव ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बच्चा चोर और मानव तस्करी के संगठित गिरोह निर्भीक होकर सक्रिय हैं और गरीब व आदिवासी बच्चे सबसे अधिक निशाने पर हैं।उन्होंने कहा कि आज झारखंड में माता-पिता अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। यह किसी भी सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है।

शाहदेव ने ने राज्य सरकार से जवाब माँगा कि लापता बच्चों की खोज के लिए विशेष अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा और तस्करी के गिरोहों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए तो भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी। झारखंड की जनता अपने बच्चों की सुरक्षा पर समझौता नहीं करेगी।