Delhi: SHO administers CPR, saves unconscious driver near Parliament House दिल्ली में SHO ने CPR देकर संसद भवन के पास बेहोश ड्राइवर की जान बचाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में SHO ने CPR देकर संसद भवन के पास बेहोश ड्राइवर की जान बचाई

नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक सतर्क पुलिस अधिकारी के तत्काल एक्शन से एक बेहोश ड्राइवर की जान बच गई। राजीव चौक मेट्रो थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) तेज दत्त गौर ने मौके पर पहुंचकर सीपीआर देकर व्यक्ति को नई जिंदगी दी।

Tue, 17 Feb 2026 11:13 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में SHO ने CPR देकर संसद भवन के पास बेहोश ड्राइवर की जान बचाई

नई दिल्ली में संसद भवन के पास एक सतर्क पुलिस अधिकारी के तत्काल एक्शन से एक बेहोश ड्राइवर की जान बच गई। राजीव चौक मेट्रो थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) तेज दत्त गौर ने मौके पर पहुंचकर सीपीआर देकर व्यक्ति को नई जिंदगी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम की है। इस समय SHO तेज दत्त गौर नियमित पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान उन्होंने संसद भवन के पास एक खड़ी कार देखी, जिसके अंदर ड्राइवर असामान्य स्थिति में दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पाया गया कि कार अंदर से लॉक थी और चालक अचेत अवस्था में था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SHO ने तुरंत निर्णय लिया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ स्थिति को देख रही थी, लेकिन कोई हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। ऐसे में तेज दत्त गौर ने बिना समय गंवाए कार का शीशा तोड़ा और ड्राइवर को बाहर निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 31 मार्च तक 7000 कक्षाएं होंगी AI इनेबल्ड
ये भी पढ़ें:झारखंड में हर साल 500-700 बच्चे हो रहे लापता, BJP प्रवक्ता ने साधा निशाना

इसके बाद उन्होंने मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया। कुछ मिनटों की लगातार कोशिश के बाद ड्राइवर को होश आ गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि समय पर यह कदम नहीं उठाया जाता, तो घटना घातक साबित हो सकती थी।

बाद में ड्राइवर की पहचान एक सीनियर सरकारी अधिकारी के ड्राइवर के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे विस्तृत चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने SHO की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित सूझबूझ और पेशेवर प्रशिक्षण के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। यह घटना राजधानी में पुलिस की सतर्कता और मानवता का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।